Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kantara Controversy: फिल्म 'कंतारा' पर छिड़ा विवाद, इस एक्टर के खिलाफ हिंदू भावनाओं को 'आहत' करने की शिकायत दर्ज

Kantara Controversy: फिल्म 'कंतारा' पर छिड़ा विवाद, इस एक्टर के खिलाफ हिंदू भावनाओं को 'आहत' करने की शिकायत दर्ज

Written By: Ritu Tripathi @ritu_vishwanath Published : Oct 22, 2022 09:54 am IST, Updated : Oct 22, 2022 09:54 am IST

complaint filed against actor Chetan Kumar Ahimsa: फिल्म 'कंतारा' को लेकर एक्टर चेतन अहिंसा ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनके खिलाफ अब हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

Kantara Controversy- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Kantara Controversy

Highlights

  • फिल्म को लेकर एक्टर का विवादित बयान
  • लोगों ने लगाया भावनाएं आहत करने का आरोप
  • प्राचीन मान्यताओं पर आधारित है फिल्म

Kantara Controversy: साउथ इंडस्ट्री की एक और फिल्म इन दिनों पूरे देश में छाई हुई है। फिल्म हाल ही में हिंदी वर्जन में रिलीज की गई। फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार दमदार कलेक्शन कर रही है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बहस चालू हो चुकी है। फिल्म में दिखाई गई एक मान्यता को लेकर लोगों को मतभेद है। इसी बहस के बाद अब  कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। 

हिंदू जागरण वेदिके ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ कर्नाटक के उडुपी जिले में कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरएसएस से जुड़े एक दक्षिणपंथी समूह हिंदू जागरण वेदिक ने सुपरहिट कांतारा फिल्म में इस्तेमाल किए गए 'भूत कोला' की परंपरा पर टिप्पणी करते हुए अभिनेता चेतन अहिंसा ने अपमानजनक बयान जारी किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

अभिनेता चेतन अहिंसा ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया। हिंदू समूह ने पुलिस से अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाने और हिंदुओं को आहत करने वाले बयान देने से रोकने का आग्रह किया है। कांतारा फिल्म के निर्देशक और नायक ऋषभ शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, चेतन अहिंसा ने कहा था कि भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है और यह हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी।

उन्होंने कहा था- जैसे हिंदू भाषा को थोपा नहीं जा सकता, वैसे ही लोगों पर हिंदुत्व नहीं थोपा जा सकता। भूत कोला भूमि के मूल निवासियों की परंपरा है। यह हिंदू धर्म के तहत नहीं आएगा, चेतन अहिंसा ने एक विवाद को भड़काने की बात कही थी।

बॉलीवुड के 5 कलाकार जो एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं, जानिए उनके बारे में

आपको बता दें कि 'कंतारा' का प्लॉट 1847 पर आधारित है। फिल्म के केंद्र में मानव और प्रकृति का टकराव है। फिल्म में कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों का एक काल्पनिक गांव दिखाया गया है। इसमें क्षेत्रीय परंपराएं भी दिखाई गई हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म कन्नड में 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। लोगों की मांग के बाद इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया।

 

Salman Khan Dengue: डेंगू के शिकार हुए सलमान खान ने शूटिंग से लिया ब्रेक, करण जौहर संभालेंगे Bigg Boss 16

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement