1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदर-अलेखा के रोका में कपूर सिस्टर्स के जलवे, साड़ी-सूट में लगीं कमाल, इस स्टारकिड ने लूटी महफिल

आदर-अलेखा के रोका में कपूर सिस्टर्स के जलवे, साड़ी-सूट में लगीं कमाल, इस स्टारकिड ने लूटी महफिल

 Published : Nov 24, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 05:59 pm IST

आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार रात को हुई। इस प्राइवेट सेरेमनी की अब तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ अमिताभ बच्चन और जया की नातिन भी नजर आ रही हैं।

Aadar Jain Alekha Advani roka- India TV Hindi
आदर जैन-अलेखा आडवाणी Image Source : INSTAGRAM

23 नवंबर, शनिवार रात को आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी बड़ी धूमधाम से हुई। मुंबई में आयोजित इस जश्न में उनके परिवार के सभी सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इस खास मौके पर कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा साड़ी-सूट में सज-धज इस समारोह में शामिल हुईं। अब इस प्राइवेट सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आदर-अलेखा का रोका रीमा जैन के घर पर रखा गया। इस मौके पर रणबीर कपूर भी अपने भाई की खुशी में नजर आए।

आदर-अलेखा के रोका की तस्वीरें

स्टाइलिस्ट अनीसा मल्होत्रा ​​जैन द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और होने वाली दुल्हन अलेखा आडवाणी के साथ नजर आईं। सभी घर के अंदर पोज देते नजर आ रही है और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिखीं। घर की रोशनी देख लग रहा है कि पूरा जश्न घर के अंदर ही मनाया गया। इतना ही नहीं घर को फूलों से भी सजाया गया था। दूसरी तस्वीर में करीना करिश्मा के बगल में एक अजीबोगरीब चेहरा बनाते नजर आईं।

Navya Naveli Nanda
Image Source : INSTAGRAMइस स्टारकिड ने लूटी महफिल

करीना कपूर के भाई का रोका

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने रोका समारोह के लिए व्हाइट कलर की ड्रेस पहने थे जो कपल गोल्स वाइब्स दे रहा है। इस खास मौके पर करीना ने अनीता डोंगरे की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी। उन्होंने इस पहनावे को एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस के साथ पहना। बांद्रा में रोका स्थल के बाहर पैपराजी द्वारा शूट किए गए वीडियो में करीना परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं करीना की चाची रीमा जैन उन्हें घर के अंदर एक टोकरी ले जाने के लिए कहती है।

आदर-अलेखा के बारे में

आदर जैन ने सितंबर में अलेखा आडवाणी के साथ समुद्र के किनारे दिल को छू लेने वाले प्रपोजल के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा पहला क्रश, मेरा सबसे अच्छा दोस्त और अब हमेशा के लिए मेरा।' आदर दिवंगत राज कपूर की सबसे छोटी बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया जब उन्होंने साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की। आदर जैन पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने नवंबर 2023 में आदर के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन