1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने खास अंदाज में दी दीपावली की बधाई, स्टाइलिश ड्रेस में दिखाया फैशन का जलवा

करण जौहर ने खास अंदाज में दी दीपावली की बधाई, स्टाइलिश ड्रेस में दिखाया फैशन का जलवा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 27, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 04:09 pm IST

करण जौहर ने अपने फैन्स को खास अंदाज में दीपावली की बधाई दी है। करण जौहर ने ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी फोटो पोस्ट करते हुए फिल्म का एक डायलॉग लिखा है।

Karan Johar- India TV Hindi
करण जौहर Image Source : INSTAGRAM

देशभर की फिजाओं में दीपावली की महक आ रही है। बाजारों में रौनक है और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड सितारे भी दीपावली के जश्न से दूर नहीं हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना के घर पर दीपावली समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। अब बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी अपने फैन्स को खास अंदाज में दीपावली की बधाई दी है। करण जौहर ने गोल्डन ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। दीपावली के इस ट्रेडिशनल ड्रेस में करण जौहर स्मार्ट नजर आए। 

फिल्मी अंदाज में दी दीपावली की बधाई

करण जौहर ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फिल्मी अंदाज में बधाई दी है। करण जौहर ने लिखा, 'तुम हो तो हर रात दीवाली हर दिन होली है। मशाल फिल्म की ये लाइन मेरी जिंदगी पर सटीक बैठती है।' करण जौहर ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सभी को क्रेडिट दिया और दीपावली की अग्रिम बधाई दी है। करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करण जौहर को 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

फेल एक्टर से बने सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

करण जौहर ने साल 1995 में बतौर एक्टर फिल्मों में करियर की शुरुआत की थी। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद करण जौहर ने डायरेक्शन की कमान संभाली और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करण जौहर बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। करण जौहर का प्रोडक्शन धर्मा हर साल आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में बनाता है। करण फिल्में बनाने के लिए एक्टिंग में भी काफी व्यस्त रहते हैं। करण जौहर ने अपने करियर में कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं। इसके साथ ही 20 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग का भी जलवा दिखाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन