1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने मतदाता दिवस से पहले इस तरह से लोगों को वोट देने के लिए किया जागरूक

करण जौहर ने मतदाता दिवस से पहले इस तरह से लोगों को वोट देने के लिए किया जागरूक

 Published : Jan 24, 2022 04:50 pm IST,  Updated : Jan 24, 2022 04:50 pm IST

भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar Image Source : KARAN JOHAR

Highlights

  • करण जौहर ने लोगों को मतदान दिवस के मौके पर वोट देने के लिए जागरूक किया।
  • भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने नागरिकों के मतदान अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘Koo App' का सहारा लिया है। भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

इसे लेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान हर मतदाता का अधिकार है। कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और इस मौके पर मैं सभी को पहले से याद दिलाना चाहता हूं कि वोट देने के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना न भूलें।" 

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव आगामी 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे हैं। इन चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन