1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1 नहीं 2 बार हुआ प्यार और शादी, लेकिन दोनों बार टूटा बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट का दिल, अब सिंगल रहता है खुश

1 नहीं 2 बार हुआ प्यार और शादी, लेकिन दोनों बार टूटा बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट का दिल, अब सिंगल रहता है खुश

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 30, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 01:37 pm IST

टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। टीवी का सुपरस्टार 2 बार प्यार कर चुका है। लेकिन दोनों बार ही करणवीर का दिल टूटा और दोनों पत्नियों ने तलाक दे दिया। अब करणवीर अकेले जिंदगी जीते हैं और मौज में रहते हैं।

Karanveer mehra- India TV Hindi
करणवीर मेहरा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में हैं। यहां करणवीर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बुधवार को करणवीर मेहरा और विवयन डीसेना के बीच झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। शो के मेकर्स ने इसके प्रोमो में इसकी झलकियां दिखाई हैं। करणवीर को बीते हफ्ते वीकेंड के वार में शादी और तलाक को लेकर भी चुटकी ली थी। करणवीर मेहरा ने 1 नहीं बल्कि 2 बार प्यार किया और शादी रचाई। लेकिन दोनों ही बार करणवीर का दिल टूटा और तलाक हो गया। अब करणवीर सिंगल जिंदगी जी रहे हैं और मौज में रहते हैं। 

स्कूल की क्लासमेट से रचाई थी पहली शादी

करणवीर मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत आहट, फिर कोई है और लव स्टोरी जैसे सीरियल्स से की थी। बॉलीवुड में करीब 15 साल का सफर तय करने वाले करणवीर 2 बार शादी कर चुके हैं। करणवीर ने पहले शादी अपनी स्कूल की क्लासमेट देविका मेहरा से की थी। दोनों स्कूल में साथ पढ़ा करते थे। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने 2009 में शादी रचा ली। दोनों काफी साल तक खुश रहे और 9 साल बाद 2018 में करणवीर ने पत्नी देविका से सहमति से तलाक ले लिया। करणवीर ने इसको लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों के बीच शादी के कुछ साल बाद झगड़े होने लगे थे। जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। 

2 साल नहीं चल पाई दूसरी शादी

करणवीर मेहरा की शादी टूटने के बाद उन्हें दूसरी बार प्यार मिला। करणवीर मेहरा ने टीवी एक्ट्रेस निधि सेठ को डेट किया। दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में शादी करने का फैसला लिया। करणवीर और निधि ने 2021 में शादी रचा ली। लेकिन करणवीर की ये दूसरी शादी महज 2 साल भी नहीं चल सकी। साल 2023 में दोनों निधि और करण ने तलाक ले लिया। इस शादी के बाद करण का दूसरी बार दिल टूट गया। अब करण सिंगल जिंदगी जीते हैं और खुश रहते हैं। करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस के घर में छाए हुए हैं। इससे पहले हाल ही में करणवीर ने खतरों के खिलाड़ी रियालिटी शो को भी जीत लिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन