1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कैसे हैं सैफ अली खान? करीना कपूर के कजिन ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया किस हाल में हैं जीजा

अब कैसे हैं सैफ अली खान? करीना कपूर के कजिन ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया किस हाल में हैं जीजा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 20, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 05:15 pm IST

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमला के मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को रविवार को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

kareena kapoor- India TV Hindi
जहान कपूर ने दिया सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान को लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। एक्टर पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं। चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसे शख्स ने उन पर हमला कर दिया, जिसे अब गिरफ्तार किया जा चुका है। सैफ अली खान पर हमलने की खबर पर बॉलीवुड बिरादरी ने भी चिंता व्यक्त की। कई सितारे अभिनेता से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। अब करीना कपूर के कजिन जहान कपूर ने अपने जीजा यानी सैफ अली खान के सेहत की जानकारी दी है।

जहान कपूर ने बताया सैफ अली खान का हाल

करीना कपूर के कजिन जहान कपूर ने हाल ही में अभिनेता के स्वास्थ्य पर एक अपडेट साझा किया। मनी कंट्रोल से बात करते हुए जहान ने कहा- 'मैं इस पर अभी कोई कमेंट नहीं कर सकता कि घटना क्या है, क्योंकि मुझे लगता है कि अभी तक कोई भी वास्तव में नहीं जानता कि आखिर पूरा मामला क्या है। मुझे पता है कि वह अभी सुरक्षित हैं और ठीक हो रहे हैं। जहां तक ​​मुझे पता है, वह पूरी तरह खतरे से बाहर है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। यह घटना निस्संदेह चौंकाने वाली है।'

सोहा अली खान ने दिया सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट

हाल ही में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी उनकी हालत की जानकारी दी थी। सोहा ने सैफ का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- 'हम बहुत खुश हैं कि वह ठीक हो रहे हैं और हम बहुत आभारी हैं और हम बहुत धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि यह और भी बुरा नहीं था। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

बांग्लादेश का रहने वाला है आरोपी

इस बीच, मुंबई पुलिस ने रविवार को सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है, जिसका नाम शहजाद है। पुलिस ने आरोपी को शहर के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया वह। वह ठाणे में रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करता था और पकड़े जाने के डर से अपना नाम बदल लिया था। बांद्रा कोर्ट ने रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन