1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और एकता कपूर ने फिर मिलाया हाथ, हंसल मेहता की मर्डर मिस्ट्री के साथ करेंगी रॉक

करीना कपूर और एकता कपूर ने फिर मिलाया हाथ, हंसल मेहता की मर्डर मिस्ट्री के साथ करेंगी रॉक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 02, 2024 07:22 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 07:22 am IST

करीना कपूर और एकता कपूर एक बार फिर साथ काम कर रही हैं। 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' की सफलता के बाद नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए दोनों साथ आई हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

Kareena Kapoor Ekta kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर और एकता कपूर। Image Source : INSTAGRAM

'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' जैसी सफल फिल्मों के बाद करीना कपूर खान और एकता कपूर फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म मेकर हंसल मेहता की अगली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए हाथ इस जोड़ी ने हाथ मिलाया है। जोड़ी जो पहले कॉमेडी ड्रामा के जरिए दिल जीत चुकी है, वह अब एक मर्डर मिस्ट्री के साथ आ रही है और यह सच में दिलचस्प लग रहा है। इस फिल्म के जरिए करीना कपूर खान को बतौर को-प्रोड्यूसर भी इंट्रोड्यूस किया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 सितंबर 2024 को रिलीज की जाने वाली है।

MAMI में प्रदर्शित की जा चुकी है फिल्म

फिल्म ने अपने दिलचस्प पोस्टर के साथ एक्साइटमेंट का माहौल बना दिया है, जो इसकी गहरी और थ्रिल से भरी दुनिया की झलक देता है। ऐसे में दर्शक इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाने के लिए बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ने BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी स्क्रीनिंग और जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म बनकर अपनी रिलीज से पहले ही सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह फिल्म एक जबरदस्त थ्रिलर होगी, जिसमें छुपे हुए राज और रिश्तों पर रोशनी डाली जाएगी, साथ ही कहानी में एक छुपी हुई हत्या की मिस्ट्री के रहस्य को सुलझाते हुए देखा जाएगा। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए, इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - 

यहां देखें पोस्टर

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन एक्टर्स से सजी 'द बकिंघम मर्डर्स' का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है, जिसे असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखा गया है। शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान संग इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन