1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान संग रोमांटिक वॉक पर निकलीं करीना, हाथों में हाथ थामे शेयर किया क्यूट वीडियो

सैफ अली खान संग रोमांटिक वॉक पर निकलीं करीना, हाथों में हाथ थामे शेयर किया क्यूट वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 18, 2024 08:29 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 08:29 am IST

करीना, अक्सर अपने पति सैफ अली खान, बच्चों तैमूर-जेह और परिवार-दोस्तों के साथ तस्वीरें वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सैफ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस के फैंस खुश हो गए हैं।

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना ने सैफ संग शेयर की तस्वीरें। Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में हैं और अभिनेत्री इस बार अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर कितनी एक्टिव रहती हैं, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट तो साझा करती ही हैं साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। करीना, अक्सर अपने पति सैफ अली खान, बच्चों तैमूर-जेह और परिवार-दोस्तों के साथ तस्वीरें वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सैफ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस के फैंस खुश हो गए हैं।

करीना ने पति सैफ को लेकर जाहिर किया प्यार

सैफ को लेकर करीना पहले भी अपना प्यार जाहिर करती आई हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करती नजर आ रही हैं। अब एक बार फिर बेबो कुछ ऐसा ही करती दिखीं। करीना ने ईद के मौके पर अपनी और सैफ की डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर कपल के फैन काफी खुश हैं। इन तस्वीरों-वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने सैफ पर जमकर प्यार लुटाया है।

करीना ने शेयर कीं सैफ संग रोमांटिक डेट की तस्वीरें

करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कपल, जो एक साथ पिज्जा खाते हैं और साथ ही दौड़ते हैं।' करीना ने जो स्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में वह सैफ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी में पिज्जा दिखाई दे रहा है। इस सीरीज में करीना ने एक बूमरैंग भी शेयर किया है, जिसमें वह हबी सैफ का हाथ पकड़कर चलती नजर आ रही हैं और सैफ वीडियो बना रहे हैं। चौथी और आखिरी फोटो में करीना-सैफ का हाथ नजर आ रहा है, जिसमें दोनों ने ढेर सारे ब्रेसलेट पहने हैं। करीना के ब्रेसलेट में 'बेटर टुगेदर' लिखा है।

करीना की फोटो पर करिश्मा ने दिया रिएक्शन

इन फोटोज पर करीना और सैफ के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन, जिसके कमेंट पर सबकी निगाहें टिक गईं वह थीं करीना की बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर। करिश्मा ने भी करीना-सैफ की फोटो पर कमेंट किया है और उन्होंने जो कमेंट किया है वह बेहद मजेदार है। क्योंकि, एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सारी तस्वीरों में से पिज्जा वाली फोटो पर रिएक्शन दिया है और एक्ट्रेस से पिज्जा का एक स्लाइस मांग लिया। करीना-सैफ की फोटो पर कमेंट करते हुए यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'इसे कहते हैं सच्चा प्यार।' एक और ने लिखा- 'भाभी जी ईद मुबारक तो बोल देतीं कम से कम।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन