1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ की बेगम ने मोनोकिनी में बिखेरा जलवा, 44 की करीना को देख हैरान फैन, बोले- '17 साल बाद भी वही टशन'

सैफ की बेगम ने मोनोकिनी में बिखेरा जलवा, 44 की करीना को देख हैरान फैन, बोले- '17 साल बाद भी वही टशन'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 09, 2025 07:05 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 07:05 am IST

करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ बीच हॉलिडे पर हैं। अपने हॉलिडे से हाल ही में करीना ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखते ही करीना के फैंस को 'टशन' में दिखा उनका बिकिनी लुक याद आ गया।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर खान। Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं, जिन्हें आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। 44 की उम्र में भी करीना बेहद फिट हैं और अपनी उम्र को छुपाने के लिए किसी कॉस्मेटिक सर्जरी या फिलर्स का इस्तेमाल नहीं करतीं। वह अपनी उम्र को खुलकर फ्लॉन्ट करती हैं। इन दिनों करीना पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ लंदन वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब वायरल हो चुकी हैं। इन तस्वीरों में करीना मोनोकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही करीना ने ये तस्वीरें शेयर कीं, देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

करीना की लेटेस्ट तस्वीरों का बवाल

करीना ने इंस्टाग्राम पर सन, सी और सेंड यानी सूरज, समुद्र और रेत का आनंद लेते हुए अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में करीना एक आकर्षक बेज और ब्लैक मोनोकिनी पहने हुए हैं, साथ ही सन ग्लासेस भी पहने हुए हैं, समुद्र के किनारे चलते हुए वह डिवा की तरह पोज दे रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बीच पर कैंडिड फोटोज लेना मुझसे सीखो बेबी।' करीना की इन तस्वीरों पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

करीना का बीच लुक वायरल

यूजर्स का कहना है कि करीना की इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें 'टशन' याद आ गई है, जिसके लिए करीना जीरो फिगर पर आ गई थीं और उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने कई लड़कियों को प्रभावित किया था। फोटो पर कमेंट करते हुए कई यूजर उनके लुक की तुलना टशन के उनके लुक से करते दिखे। कई ने उनके बोल्ड और चर्चित लुक का जिक्र किया जो 'छलिया-छलिया' सॉन्ग में देखने को मिला था और उनके इस लुक ने 2008 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

फैंस को आई 'टशन' की याद

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'हे सिरी, प्ले छलिया, छलिया, छलिया... रूह चुरा लूं मैं हूं ऐसी छलिया।' एक ने लिखा- 'आपसे नजरें हटा पाना मुश्किल है।' एक ने लिखा- 'इन फोटोज को देखकर छलिया-छलिया वाइब आ रही है।' एक अन्य ने लिखा- 'हे सिरी प्ले छलिया-छलिया।' यूजर कमेंट करते हुए करीना के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

kareena kapoor
Image Source : INSTAGRAM'छलिया छलिया' में करीना

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' की तैयारी में जुटी हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्राइम और न्याय के जस्टिस की थीम पर बेस्ड है और वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन में है। सैफ अली खान की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन