1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे तैमूर को मिला मेडल तो खुशी से फूले नहीं समाईं करीना कपूर, बोलीं- ये नया गोल्ड है!

बेटे तैमूर को मिला मेडल तो खुशी से फूले नहीं समाईं करीना कपूर, बोलीं- ये नया गोल्ड है!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 19, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 04:50 pm IST

करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह दोनों का खास ख्याल रखती हैं। दोनों की पढ़ाई से लेकर घूमने फिरने का भी एक्ट्रेस ध्यान रखती हैं। हाल में ही तैमूर के स्कूल से करीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि तैमूर को मेडल मिलने के बाद करीना कितना एक्साइटेड हैं।

kareena kapoor taimur ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और बेटा तैमूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस को क्यूट मम्मी करीना कपूर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस की फिल्मों को लेकर उनकी चर्चा होती है तो कभी उनकी बेबाकी पर। इन दिनों तो एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों जेह अली खान और तैमूर को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार करीना कपूर को अपने बेटे की परफॉर्मेंस पर नाज करने का मौका मिला है और एक्ट्रेस इसे फ्लॉन्ट करने में जरा भी पीछे नहीं हैं। बेटे को स्कूल में मेडल मिला है और एक्ट्रेस इसके बाद फूले नहीं समा रही हैं। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

करीना के बेटे को मिला मेडल

सामने आए इस वीडियो में करीना से एक शख्स पूछता है कि क्या उन्होंने मेडल जीता है तो इसके जवाब में वो अपने बड़े बेटे तैमूर का नाम लेते हुए टिम टिम कहती हैं। आगे ये शख्स पूछता है कि कौन सा मेडल मिला है, जिसके जवाब में करीना बताती हैं कि तैमूर को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। आगे वो शख्स कहता है कि ब्रॉन्ज का मतलब....ये सुनते ही करीना कपूर खान कहती हैं कि ब्रॉन्ज अब नया गोल्ड है। 

एक्ट्रेस को हुआ बेटे पर गर्व

एक्ट्रेस के इस वीडियो के कैप्सन में लिखा है, 'मैं वो मां हूं जो अपने बेटे का मेडल पहनती हू्ं, प्राउड मम्मा।' इसी कड़ी में आगे लिखती हैं, 'हां मैं वो मां हूं जो अपने बेटे का मेडल पहनती हूं। ब्रॉन्ज ही नया गोल्ड है। मेरा बेटा। क्या कोई और भी ऐसा करता है।'

यहां देखें वीडियो

इस साल किया ओटीटी डेब्यू

बता दें, करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो 'जाने जान' में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' में नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस एक्शन करते भी फिल्म में दिखाई देंगी। 

ये भी पढ़ें: हील पहनकर गाड़ी से उतरीं कृति सेनन, बिगड़ा बैलेंस तो शाहिद कपूर भी घबरा गए

अंकिता लोखंडे ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? मन्नारा से लड़ाई के बीच खुद बोल पड़ीं एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन