1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की सैर पर निकलीं करिश्मा कपूर, लंदन से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने की तारीफ

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की सैर पर निकलीं करिश्मा कपूर, लंदन से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने की तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 27, 2024 07:08 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 07:37 am IST

करिश्मा कपूर इन दिनों लंदन की गलियां नाप रही हैं। करिश्मा कपूर ने यहां पहुंचकर ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर घूमते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा लंदन के मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी उनकी तारीफ करते हुए कमेंट पोस्ट किए हैं।

karishma kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर Image Source : INSTAGRAM@THEREALKARISMAKAPOOR

मुंबई। पिछली बार स्ट्रीमिंग फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर लंदन में खूबसूरत पल बिताती नजर आई। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्हें लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने अपनी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। एक तस्वीर में अभिनेत्री को ब्रिटिश राजधानी में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर घूमते हुए देखा जा सकता है। ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट लंदन के वेस्ट एंड में वेस्टमिंस्टर शहर की एक प्रमुख सड़क है जो टोटेनहम कोर्ट रोड से ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस होते हुए मार्बल आर्क तक जाती है। यह यूरोप की सबसे व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट है और यहां प्रतिदिन पांच लाख से ज्‍यादा लोग आते हैं। इसे लंदन और फिशगार्ड के बीच प्रमुख सड़क ए40 का हिस्सा माना गया है, हालांकि इस पर ऐसा कोई संकेत नहीं है और यहां यातायात नियमित रूप से बसों और टैक्सियों तक ही सीमित रहता है।

करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा के पहले फि‍ल्मी खानदान, कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वह अभिनेता बबीता और रणधीर कपूर की बेटी हैं, और अभिनेत्री करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा अपने समय की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्हें राष्ट्रीय फि‍ल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान हाल ही में थिएटर फि‍ल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थी। इस फि‍ल्म का निर्देशन ‘अलीगढ़’ और ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ से मशहूर हुए हंसल मेहता ने किया था।

अब तक 65 फिल्मों में किया काम

बता दें कि करिश्मा कपूर अपने समय की टॉप हीरोइन रही हैं। करीना कपूर ने अब तक अपने करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसी साल रिलीज हुई मर्डर मुबारक में करिश्मा कपूर ने एक एक्ट्रेस का दमदार किरदार निभाया था। इस फिल्म में करिश्मा ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी थीं। IMDB के मुताबिक अब करिश्मा ब्राउन नाम की ओटीटी सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन