1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को बनाया सुपरस्टार, 6 करोड़ में बनी और कमाए 76 Cr, ऐश्वर्या-जूही ने की थी रिजेक्ट

इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को बनाया सुपरस्टार, 6 करोड़ में बनी और कमाए 76 Cr, ऐश्वर्या-जूही ने की थी रिजेक्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 25, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 06:00 am IST

Karisma Kapoor birthday: करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे चर्चित और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से रही हैं। अब भले ही करिश्मा बड़े पर्दे पर कम ही नजर आती हैं, लेकिन एक समय था जब उनका सिल्वर स्क्रीन पर जलवा हुआ करता था।

Karisma Kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का लंदन में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं और फिर प्रेयर मीट में भी पहुंचीं। एक समय था जब सिल्वर स्क्रीन पर करिश्मा का जलवा हुआ करता था। अपने करियर के पीक पर शादी करके उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन फिर से वही करिश्मा दिखाने में पीछे रह गईं। लेकिन, क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं जिसने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए। आज करिश्मा का 51वां जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनकी उस फिल्म के बारे में बताते हैं जो 5 करोड़ में बनी थी और 76 करोड़ कमाए थे।

करिश्मा कपूर का जन्म

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर-बबीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की थीं, जिन्होंने घर से निकलकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इससे पहले कपूर खानदान की बेटियां और बहुएं फिल्मों से दूर ही रहती थीं। यही वजह थी की नीतू कपूर और बबीता कपूर ने भी कपूर खानदान के बेटों से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली।

करिश्मा कपूर का करियर

करिश्मा ने फिल्मों के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। करिश्मा तब 16 साल की थीं, जब उन्होंने पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' की, ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह पुलिस अफसर, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्मों में नजर आईं। 1994 में आई 'राजा बाबू' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों के बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन, क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसने उन्हें देखते ही देखते स्टारडम के शिखर पर पहुंचा दिया। ये फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' है, जो 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा, आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं और 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ऐश्वर्या राय-जूही चावला ने की रिजेक्ट

जिस फिल्म ने करिश्मा कपूर को 90 के दशक की सुपरस्टार बना दिया, उसे जूही चावला, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस रिजेक्ट कर चुकी थीं। इस फिल्म में एक लंबा सा किसिंग सीन भी था, जिसने हर तरफ तहलका मचा दिया था। जूही, ऐश्वर्या और मनीषा के इनकार के बाद ये फिल्म करिश्मा को ऑफर हुई और उन्होंने फिल्म साइन कर ली जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म ने करिश्मा की शोहरत में चार चांद लगा दिए। उन्होंने फिल्म में आरती सहगल के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

राजा हिंदुस्तानी ने चमकाई किस्मत

राजा हिंदुस्तानी की सफलता के बाद तो जैसे करिश्मा के बाद ऑफर्स की लाइन लग गई। इस फिल्म के बाद वह 'बीवी नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल तो पागल है', 'हीरो नंबर 1', 'हम साथ साथ हैं', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'जुबैदा' और 'फिजा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में अपने अभिनय से करिश्मा ने खूब वाहवाही लूटी। आखिरी बार करिश्मा 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन