1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने करीना के लाडले तैमूर पर लुटाया प्यार, पटौदी पैलेस से सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें हुईं वायरल

करिश्मा कपूर ने करीना के लाडले तैमूर पर लुटाया प्यार, पटौदी पैलेस से सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Dec 21, 2023 06:02 pm IST,  Updated : Dec 21, 2023 06:02 pm IST

तैमूर अपनी फुटबॉल थीम वाली जन्मदिन की पार्टी में मेस्सी की 10 जर्सी पहनी। उनके चचेरे भाई कियान भी उनके साथ मैच खेलते नजर आए। करीना कपूर की बड़ी बहन और तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर पटौदी पैलेस से सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है।

Karisma Kapoor, Kareena kapoor, saif Ali Khan, Taimur Ali Khan- India TV Hindi
करिश्मा कपूर ने करीना के लाडले तैमूर पर लुटाया प्यार Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं करीना-सैफ ने बुधवार को अपने बड़े बेटे तैमूर का सातवां जन्मदिन पटौदी पैलेस में बनाया है। इस बीच तैमूर अली खान के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 2016 में जन्म लेने वाले तैमूर अली खान सात साल हो गए हैं। करिश्मा कपूर और उनके बेटे कियान भी जश्न में शामिल हुए और उन्होंने तैमूर की फुटबॉल थीम वाली जन्मदिन पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

करिश्मा कपूर ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज

तैमूर अली खान की मौसी करिश्मा कपूर और बुआ सबा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर तैमूर को बर्थडे विश किया। तैमूर अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन और केक का थीम लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।  केक पर एक नजर यह बताने के लिए काफी है कि तैमूर ने लियोनेल मेस्सी के जबरदस्त फैन हैं। वहीं तैमूर अली खान की मौसी करिश्मा कपूर ने पटौदी पैलेस से बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे टिम टिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

यहां देखें फोटो-

तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन 

इन फोटोज में करिश्मा की गोद में तैमूर नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस तैमूर पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। जन्मदिन की टोपी पहने हुए और जीजा सैफ अली खान और करीना के साथ पोज देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तैमूर के केक को मेस्सी की एफसी बार्सिलोना जर्सी, एक फुटबॉल और एक ट्रॉफी से सजाया गया था। परिवार ने पटौदी पैलेस के लॉन में सूरज की रोशनी में तैमूर का जन्मदिन मनाया।

करीना ने तैमूर को किया विश

बर्थडे बॉय और करिश्मा के बेटे कियान ने पार्टी के लिए मेसी की 10 इंटर पिंक फुटबॉल टीम की जर्सी पहनी थी। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोनों चचेरे भाइयों की एक तस्वीर भी शेयर की। करीना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुद की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पूल एरिया के पास रंगीन शर्ट और डेनिम में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान का 'हार्डी' है किंग, लेकिन वजीर की तरह सब पर भारी हैं विक्की कौशल, जानें कैसा है 'डंकी' का रिव्यू

घोड़ा दौड़ाते अक्षय कुमार के पीछे 'बुलेट राजा' बने संजू बाबा, वीडियो दिखाकर याद की 16 साल पुरानी फिल्म

थिएटर के बाहर 'डंकी' फैंस की कुश्ती देख शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए, दिया इंस्टेंट रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन