1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ऐसे मना रही हैं अपने बेटे का बर्थडे, मौसी करीना कपूर ने भी शेयर की PHOTO

करिश्मा कपूर ऐसे मना रही हैं अपने बेटे का बर्थडे, मौसी करीना कपूर ने भी शेयर की PHOTO

 Published : Mar 12, 2022 05:58 pm IST,  Updated : Mar 12, 2022 06:05 pm IST

करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान का जन्मदिन मना रही हैं। शनिवार को उन्होंने अपने बेटे के बर्थडे की फोटो शेयर की। जिसपर कई सेलेब्स विश करते दिख रहे हैं।

Karisma Kapoor Son Kiaan Birthday Mausi Kareena Kapoor Share Adorable Pics With Taimur Ali Khan Pata- India TV Hindi
करिश्मा कपूर बेटे का जन्मदिन मनाते हुए Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • करिश्मा कपूर ने एक दिन पहले अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया
  • मौसी करीना कपूर ने तैमूर के साथ स्पेशल फोटो शेयर की

करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान का जन्मदिन मना रही हैं। शनिवार को उन्होंने अपने बेटे के बर्थडे की फोटो शेयर की। जिसपर कई सेलेब्स विश करते दिख रहे हैं। वहीं मौसी करीना कपूर खान ने भी जन्मदिन के मौके पर खास तस्वीरें शेयर की हैं। करीना कपूर खान ने कियान को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

करिश्मा कपूर ने अपने बेटे कियान का फोटो शेयर कर लिखा- "हैप्पी बर्थडे माय बॉय #mamasjaan #birthdaywishes #youhavemyheart" इस तरह से करिश्मा ने अपने लाडले बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट्स करते दिख रहे हैं।

Box Office Collection: प्रभास की 'राधे-श्याम' और 'द कश्मीर फाइल्स' कितना कलेक्शन कर पाई पहले दिन

वहीं मौसी करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कियान और तैमूर की एक प्यारी फोटो पोस्ट की। जिसमें दोनों बिस्तर पर बैठ कर पिज्जा खाते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, ‘क्या हम हमेशा बिस्तर पर पिज्जा खा सकते हैं...इस से ज्यादा मजेदार कुछ नहीं, बड़े भाई हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमारे अनमोल लड़के कियान को जन्मदिन की मुबारकबाद।’

दीया मिर्जा ने पहली बार अपने बेटे का फ्रंट फेस PHOTO किया शेयर, प्रियंका, करीना हुईं फिदा

वहीं, करिश्मा की बेटी समायरा का भी एक दिन पहले जन्मदिन मना। लगातर करिश्मा के घर पर जश्न चल रहा है। शुक्रवार समायरा का जन्मदिन और शनिवार को कियान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन