Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन में ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर आ गए थे करीब, इस तरह शुरू हुआ था रिश्ता, शादी तक छिपाई गई ये बात

बचपन में ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर आ गए थे करीब, इस तरह शुरू हुआ था रिश्ता, शादी तक छिपाई गई ये बात

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Sep 11, 2025 11:15 am IST, Updated : Sep 11, 2025 02:55 pm IST

संजय कपूर के निधन के बाद संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है। करिश्मा कपूर और बच्चों की अदालती लड़ाई सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में एक और पहलू सामने आया जिसमें पता चला कि किस तरह संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्मा शुरू हुआ था।

Karisma Kapoor Sunjay Kapur- India TV Hindi
Image Source : BOLLYWOOD_NOSTALGIA/REDDIT संजय कपूर और करिश्मा कपूर।

बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था। अचानक हुई मौत परिवार और चाहनेवालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया था। 30000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति पीछे छोड़ने वाले संजय की मृत्यु के बाद अब उनका परिवार कानूनी लड़ाई में उलझ गया है। संपत्ति विवाद अब गहराता जा रहा है। एक ओर प्रिया सचदेव का दावा है कि विल में सारी प्रॉपर्टी संजय उनके नाम कर गए हैं और वो ही आधिकारिक रूप से उनका मालिकाना हक रखती हैं, वहीं दूसरी ओर संजय की मां का दावा है कि विल में हेर-फेर की गई है। वहीं करिश्मा कपूर भी अब इस संपत्ति विवाद में शामिल हो गई हैं और वो भी अपने बच्चों के अधिकार के लिए लड़ रही हैं।

करिश्मा कपूर ने क्यों छिपाया था संजय से रिश्ता।

इस बीच करिश्मा कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी और संजय कपूर की शादी को निजी रखने की वजह बताई थी। सुभाष के. झा से बातचीत में करिश्मा ने बताया था कि संजय से उनका रिश्ता बचपन में दोस्ती से शुरू हुआ था, जो समय के साथ प्यार में बदल गया। दोनों के परिवार लंबे समय से एक-दूसरे के बेहद करीब थे। मजेदार बात यह भी है कि करिश्मा की मां बबीता ने अपनी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' की शूटिंग संजय के पारिवारिक घर पर की थी। करिश्मा ने कहा कि वे और संजय एक ही स्कूल में पढ़े थे और वह संजय की बहनों के भी बहुत करीब थीं। समय के साथ जब दोनों ने अपने-अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया, संजय बिजनेस में और करिश्मा फिल्मों में तब भी उनका रिश्ता बना रहा और आकिर में यह शादी तक पहुंचा।

संजय और करिश्मा की शादी और अलगाव

साल 2003 में करिश्मा और संजय ने शादी की थी। उनकी बेटी समायरा का जन्म 2005 में और बेटे कियान का 2011 में हुआ। हालांकि, इस रिश्ते में खटास आने लगी और 2014 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी, जिसे 2016 में अंतिम रूप दिया गया। अब करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे, समायरा और कियान दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए वसीयत में हेरफेर की है। बच्चों की ओर से अदालत में याचिका दायर की गई है, जिसमें उन्होंने अपने वैध अधिकार की मांग की है। 

अब आएगा कोर्ट का फैसला

मामला अब अदालत के पास है, जो तय करेगी कि 30000 करोड़ की संपत्ति और सोना कॉमस्टार जैसी कंपनियों में संजय की हिस्सेदारी का बंटवारा किस प्रकार होगा। यह मामला न सिर्फ कपूर परिवार के लिए बल्कि कारोबारी और फिल्मी दुनिया के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में अदालत का फैसला तय करेगा कि संजय कपूर की विरासत पर आखिर किसका हक होगा।

ये भी पढ़ें: संजय कपूर से शादी से पहले क्या डबल डेटिंग कर रही थीं करिश्मा कपूर? इस बिजनेसमैन और सुपरस्टार से जुड़ा था नाम

'मैं उनकी विधवा हूं...', अदालत में प्रिया सचदेव ने करिश्मा पर उठाई उंगली, बोलीं- पहले ही 1900 करोड़ दे दिए

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement