1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kartik Aaryan ने लग्जरी कारें छोड़कर मुंबई की सड़कों पर दौड़ाई बाइक, फैंस बोले- असली 'शहजादा'

Kartik Aaryan ने लग्जरी कारें छोड़कर मुंबई की सड़कों पर दौड़ाई बाइक, फैंस बोले- असली 'शहजादा'

 Published : May 12, 2023 07:11 am IST,  Updated : May 12, 2023 07:11 am IST

Kartik Aaryan Latest Video: कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। जिसमें वह ब्लैक कलर के आउटफिट में हैवी बाइक राइड करते दिख रहे हैं।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM

Kartik Aaryan Latest Video: बॉलीवुड का 'शहजादा' 'सोनू' यानी कार्तिक आर्यन अपने फैंस के लिए आए दिन ऐसे सरप्राइज देते हैं जिनपर लोगों का यकीन करना मुश्किल होता है। एक बार फिर बॉलीवुड स्टार ने ऐसा काम किया है कि उनकी वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी लग्जरी कारें छोड़कर एक दमदार बाइक चलाते दिख रहे हैं। 

हैवी बाइक की सवारी 

कार्तिक का लग्जरी कारों का शौक किसी से छिपा नहीं है। उनके पास एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है। लेकिन इसी बीच लग्जरी कारों का आराम छोड़कर वह अपनी बाइक चलाते हुए नजर आए। वह कार के बजाय बाइक से जिम पहुंचे। कार्तिक ब्लैक कलर के आउटफिट में जिम से निकलते हुए नजर आए। जिम से बाहर निकलते ही उन्हें अपनी भारी बाइक पर सवार होते देखा गया।

कार्तिक की हो रही तारीफें 

अक्सर हम देखते हैं कि सेलेब्रिटी टू व्हीलर चलाते समय नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। या कहा जाए तो वीडियो वायरल कराने की लालच में वह हेलमेट नहीं लगाते। लेकिन कार्तिक ने ट्रैफिक नियमों का भी पालन किया। अभिनेता ने अपनी लग्जरी बाइक चलाने समय हेलमेट पहना हुआ था। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

अभिनेता कार्तिक को आखिरी बार रोहित धवन द्वारा निर्देशित 'शहजादा' में देखा गया था। वह अगली बार 'सत्यप्रेम की कथा', 'कैप्टन इंडिया' और 'आशिकी 3' सहित कई फिल्मों में नजर आएंगे।

सगाई की खबरों के बीच सजा परिणीति चोपड़ा का घर, सामने आया ये वीडियो

Gauahar Khan-Zaid Darbar: मां बनी गौहर खान, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

मुश्किलों में फंसी प्रभास की 'Adipurush', शिकायत में की गई ये मांग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन