1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थोड़ा डराने-थोड़ा हंसाने की तैयारी शुरू, कार्तिक आर्यन ने भूत भगाने से पहले 'भूल भुलैया 3' के सेट पर की पूजा

थोड़ा डराने-थोड़ा हंसाने की तैयारी शुरू, कार्तिक आर्यन ने भूत भगाने से पहले 'भूल भुलैया 3' के सेट पर की पूजा

 Published : Mar 11, 2024 04:32 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 04:32 pm IST

फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच बज बना हुआ है। तगड़ी स्टारकास्ट से सजी इस मूवी की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।अब हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

Kartik Aaryan - India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने भूत भगाने से पहले सेट पर की पूजा Image Source : X

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। बीते दिन शनिवार को अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया पर सेट से पहली तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग लोकेशन की झलक दिखाई थी। वहीं हाल ही में अब फिल्म के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के सेट से सामने आया वीडियो 

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि डायरेक्टर अनीस बज्मी व्हीलचेयर पर बैठेकर फिल्म सेट पर पहुंचते हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन अपनी कार से उतकर सेट की तरफ जाते हुए दिखते हैं। वहीं वीडियो में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की एंट्री भी दिखाई गई है। वहीं सेट पर पहुंचकर सबने एक दूसरे से मुलाकात की और शूटिंग से पहले पूरी स्टारकास्ट ने पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शूटिंग शुरू हुई। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी विद्या बालन को दोबारा इस फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं कुछ लोग तब्बू को मिस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के बारे में

बता दें कि 2007 में अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के सभी स्टार कास्ट की एक्टिंग तक लोगों को खूब पंसद आई थी। इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए साल 2022 में फिल्म का सीक्वल बना जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आए थे। इसमें कार्तिक ने फिल्म में रुह बाबा का रोल प्ले किया था, वहीं तब्बू इसमें डबल रोल में दिखी थीं। इस फिल्म को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला था। वहीं अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ' भूल भुलैया 3' के भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अनीस बज्मी फिल्म का डायरेक्शन संभाल रहे हैं।  

ये भी पढ़ें:

वकील बन रवीना टंडन खोलेंगी बिहार के परीक्षा में हुए झोल की पोल, 'पटना शुक्ला' के ट्रेलर में दिखा एक्ट्रेस का दमदार अंदाज

पहली बार साथ दिखेंगे सनी देओल और करण देओल, बाप-बेटे मिलकर आमिर खान की फिल्म में मचाएंगे गदर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन