1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच कैटरीना कैफ की नई तस्वीर वायरल, देखकर बोले फैंस- 'पक्का प्रेग्नेंट हैं'

प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच कैटरीना कैफ की नई तस्वीर वायरल, देखकर बोले फैंस- 'पक्का प्रेग्नेंट हैं'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 20, 2025 08:01 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 08:01 pm IST

कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे और कैमरों की नजरों से दूर चल रही हैं। इस बीच ऐसी चर्चा है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच अब कैटरीना की नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद नेटिजंस का कहना है कि एक्ट्रेस पक्का प्रेग्नेंट हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
कैटरीना कैफ। Image Source : INSTAGRAM/@KATRINAKAIF

दीपिका पादुकोण से लेकर कियारा आडवाणी तक पिछले दिनों बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों ने फैंस को गुड न्यूज दी। अब बॉलीवुड की एक और टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के मां बनने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और अक्टूबर-नवंबर में मां बन सकती हैं। कैटरीना लंबे समय से लाइमलाइट से भी दूर हैं, वह किसी पार्टी-इवेंट में नजर नहीं आई हैं। 'द बैड्स ऑफ बॉलुवीड' के प्रीमियर में भी विक्की कौशल अकेले ही पहुंचे थे, जिसके बाद कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें और तेज हो गईं। इस बीच कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि कैटरीना पक्का प्रेग्नेंट हैं।

बेबी बंप के साथ कैटरीना की तस्वीर वायरल

कैटरीना या विक्की कौशल की ओर से अब तक प्रेग्नेंसी की न्यूज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में फैंस का मानना है कि हो सकता है कपल सीधे बच्चे के आने का ऐलान करे। लेकिन, अब कैटरीना की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि कैटरीना और विक्की जल्दी ही प्रेग्नेंसी अनाउंस कर सकते हैं। वायरल हो रही तस्वीर में कैटरीना बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और इसी वायरल तस्वीर ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को बढ़ावा दे दिया है।

कैटरीना ने कराया प्रेग्नेंसी फोटोशूट!

रेडिट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कैटरीना कैफ मरून रंग के गाउन में फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। उनके साथ फोटोग्राफर भी नजर आ रहे हैं और फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, ये किसी ऐड शूट का हिस्सा लग रहा है। ये कैटरीना के फोटोशूट की BTS फोटो है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि हो सकता है कि कैट अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अलग किसी विज्ञापन के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी रूमर्स

कैटरीना लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और पब्लिक इवेंट्स से भी दूर हैं। जुलाई में कैटरीना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ओवरसाइज्ड शर्ट में नजर आई थीं और हाल ही में NDTV की रिपोर्ट में विक्की और कैटरीना के एक करीबी सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और अक्टूबर-नवंबर के बीच कैटरीना-विक्की अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर सकते हैं। बता दें, कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन अब तक दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़ेंः

Katrina Kaif Pregnant: मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, शादी के 4 साल बाद विक्की कौशल बनेंगे पापा: रिपोर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन