Highlights
- आज 7 फेरे लेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ।
- विक्की और कैटरीना एक दूसरे की संस्कृति और रीति-रिवाजों को सम्मान देने के लिए दो तरह से शादी करेंगे।
मुंबई: बॉलीवुड लवबर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सुरम्य सिक्स सेंस होटल फोर्ट बरवारा में आज शादी की। इस बहुचर्चित शादी की योजना हाई प्रोफाइल वेडिंग प्लानर्स शादी स्क्वाड ने बनाई।
Related Stories
राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप
निमंत्रण में लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप जयपुर से रणथंभौर की सड़क यात्रा का आनंद लेंगे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया फोन से खींची तस्वीरें पोस्ट करने या उपयोग करने से बचें। किसी भी समारोह और कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर ना पोस्ट करें। वेडिंग प्लानर्स बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों का हिस्सा रहा है।
Vicky-Katrina Wedding Live Update: कैट-विक्की की शादी के लिए राजस्थानी साफा बांधकर पहुंच रहे मेहमान
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी टस्कनी में आयोजित करने, प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास की सगाई समारोह, वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की योजना बनाने और हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी संभालने के पीछे यही वेडिंग प्लानर्स थे।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो तरह से करेंगे शादी
इनपुट-आईएएनएस