1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mr and Mrs kaushal: बारातियों के लिए बना स्पेशल एवाकाडो चोखा, दस तरह की मिठाइयों से हुआ मुंह मीठा

Mr and Mrs kaushal: बारातियों के लिए बना स्पेशल एवाकाडो चोखा, दस तरह की मिठाइयों से हुआ मुंह मीठा

 Published : Dec 09, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 06:34 pm IST

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज पूरे विधि विधान से सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। बताया जा रहा है कि शादी के लिए मेहमानों का स्वागत विदेशी नहीं बल्कि लोकल हलवाई की दुकान में बनी मिठाई हुआ।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal - India TV Hindi
Katrina Kaif and Vicky Kaushal  Image Source : INSTA/KATRINAKAIF/VICKYKAUSHAL09/FREEPIK

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Vicky-Katrina Wedding : बॉलीवुड क्यूट कपल के रूप में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी संपन्न हो गई है। हालांकि इस शादी के लिए मीडिया पर पाबंदी है लेकिन फिर भी खबरें छन छन कर बाहर आ रही है। आज दोपहर को फेरों से पहले और बाद में जमकर मेहमाननवाजी होने की खबरें आ रही है। 

चलिए आपको बताते हैं कि विक्की कैट की शादी में मेहमानों और बारातियों का स्वागत कैसे हुआ। बताया जा रहा है कि शादी के लिए मेहमानों का स्वागत विदेशी नहीं बल्कि लोकल हलवाई की दुकान में बनी मिठाई ही हुआ। इसके लिए सवाई माधोपुर के एक लोकल हलवाई को हायर किया गया है। 

यहां से शादी के लिए करीब 80 किलो मिठाइयों का ऑर्डर दिया गया है। अस्सी तरह की शानदार और लजीज मिठाइयों में मूंग दाल बर्फी, चाको बाइट, गुजराती बखलाया, काजू पान जैसी मिठाइयां शामिल थी।

Vicky-Katrina Wedding Live Update: कैट-विक्की की शादी के लिए राजस्थानी साफा बांधकर पहुंच रहे मेहमान

नाश्ते के लिए जयपुरी औऱ गुजराती व्यंजनों को शामिल किया गया है। इंडिया में हरदिल अजीज समोसा यहां नाश्ते में शामिल था और समोसा भी अलग अलग टेस्ट का रहा। हर समोसे की स्टफिंग अलग होगी जिससे मेहमानों को नए तरह का टेस्ट होगा। वहीं गुजराती ढोकला भी मेहमानों को परोसा जाएगा। 

जहां तक शादी के मेन कोर्स भोजन का सवाल है, इसके लिए स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के लिए खास एवाकाडो का चोखा तैयार किया जा रहा है। ये इंडियन फॉरेन फ्यूजन कहा जाएगा क्योंकि एवाकाडो विदेशी फल है और चोखा बिहार की खास डिश है।

भोजन के लिए विदेश से 50 से ज्यादा तरह की सब्जियां मंगवाई गई है और भारत की भी 50 से ज्यादा सब्जियों का स्वाद मेहमान ले पाएंगे। शाही भोजन के अलावा मेहमानों को गिफ्ट करने के लिए कई तरह के विदेशी फलों का भी इंतेजाम किया गया है जिनमें जिनमें स्ट्राबेरी, कीवी, ग्रेप्स, ड्रेगन फ्रूट शामिल रहेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन