1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप

राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप

 Published : Dec 09, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 01:38 pm IST

Vicky-Katrina Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज पूरे विधि विधान से सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे इससे पहले कल संगीत सेरेमनी हुई और परसों दूल्हा दुल्हन को मेहंदी लगवाई गई।

 Katrina Kaif and Vicky Kaushal - India TV Hindi
 Katrina Kaif and Vicky Kaushal  Image Source : INSTA/ KATRINAKAIF/ VICKYKAUSHAL09

Vicky-Katrina Wedding: बॉलीवुड क्यूट कपल के रूप में एक होने जा रहे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हो रही है। हालांकि इस शादी के लिए मीडिया पर पाबंदी है लेकिन फिर भी खबरें छन छन कर बाहर आ रही है। कहा जा रहा है कि फोर्ट को सजाने के लिए गाजीपुर से 15 टन खास फूल मंगवाए गए हैं। ये फूल पूरे फोर्ट में सजाए जाएंगे और मंडप भी इसी से सजेगा।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बारवाड़ा होटल में मंगलवार को ही पहुंच गए थे।

ये जोड़ी आज पूरे विधि विधान से सात फेरे लेकर एक दूसरे की हो जाएगी। इससे पहले कल संगीत सेरेमनी हुई और परसों दूल्हा दुल्हन को मेहंदी लगवाई गई।

Vicky-Katrina Wedding Live Update: कैट-विक्की की शादी के लिए राजस्थानी साफा बांधकर पहुंच रहे मेहमान

कहा जा रहा है कि शादी का पूरा स्टाइल खास राजस्थानी रॉयल रखा गया है। यहां डेकोरेशन से लेकर मैन्यू तक सब कुछ खास और शाही है। 

कैट औऱ विक्की की शादी में  भाग लेने के लिए जहां घरवाले पहुंच चुके हैं वहीं बाराती भी तैयार हैं। कहा जा रहा है कि बारातियों का स्वागत बिलकुल राजस्थानी अंदाज में होगा। बारातियों के राजस्थानी साफे पहनने की खबरें आ रही हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल क्या शादी के बाद हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन