1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जल्द लॉन्च करेगी मार्केटिंग कैंपेन

KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को बनाया ब्रांड एंबेसडर, जल्द लॉन्च करेगी मार्केटिंग कैंपेन

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 25, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 11:38 pm IST

KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक्ट्रेस और यूथ आइकॉन रश्मिका मंदाना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी जल्द ही अपना मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च करने वाली है।

Rashmika Mandanna brand ambassador- India TV Hindi
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। Image Source : REPORTERS INPUT

भारत की लीडिंग वायर और केबल निर्माता कंपनियों में से एक KEI Industries Limited ने एक्ट्रेस और यूथ आइकॉन Rashmika Mandanna को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, यह पार्टनरशिप उनके ब्रांड को देशभर के कंज्यूमर्स के साथ और ज्यादा मजबूती से जोड़ने में सहायता करेगी। KEI, इस सहयोग के साथ अपने कंज्यूमर्स से संपर्क को और मजबूत बनाने व मार्केट में अपनी मौजूदगी को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

चेयरमैन ने रश्मिका के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को बताया अहम

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता ने रश्मिका का वेलकम करते हुए कहा कि जिस प्रकार रश्मिका अपनी शानदार मूवीज और कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, उसी प्रकार KEI अपने हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए दुनियाभर में पहचान रखती है। अनिल गुप्ता ने इस पार्टनरशिप को कंपनी के लिए एक अहम कदम बताया है।

आत्मनिर्भर-प्रेरणादायक महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं रश्मिका

KEI की डायरेक्टर अर्चना गुप्ता बोलीं कि रश्मिका आज की आत्मनिर्भर, प्रेरणादायक और आत्मविश्वासी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका संघर्ष और कामयाबी लाखों महिलाओं को अपने सपने पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। कंपनी को आशा है कि यह पार्टनरशिप महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।

ब्रांड और कंज्यूमर्स के बीच संबंधों को मिलेगी और मजबूती

वहीं, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Akshit Diviaj Gupta ने कहा कि रश्मिका की एनर्जी, Reliability और देशभर के दर्शकों से उनका कनेक्शन KEI के मूल्यों के अनुरूप है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पार्टनरशिप ब्रांड और कंज्यूमर्स के बीच संबंधों को और मजबूती देगी।

360 डिग्री मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च करेगी KEI

KEI जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ इस पार्टनरशिप के तहत एक 360 डिग्री मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च करेगी। इसके अंतर्गत एक नया टीवी कमर्शियल भी लॉन्च होगा। यह कैंपेन टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, प्रिंट और आउटडोर विज्ञापनों समेत अलग-अलग माध्यमों पर चलाया जाएगा। KEI का मकसद क्वालिटी, विश्वास और इनोवेशन के अपने मैसेज को ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स तक पहुंचाना है। KEI के मुताबिक, रश्मिका के साथ यह नई यात्रा ब्रांड को और ज्यादा पॉपुलर बनाने में अहम रोल निभाएगा।

KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में

1968 में स्थापित हुई KEI इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारत में वायर और केबल बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। यह कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के 60 से अधिक देशों में है। कंपनी 1.1 KV से लेकर 400 KV तक के वायर और केबल की एक बड़ी रेंज कंज्यूमर्स के लिए लाती है और बिजली का इस्तेमाल करने वाले सभी सेक्टर के कंज्यूमर्स की जरूरतों को पूरा करती है। यह कंपनी अत्याधुनिक, वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर्स पर केंद्रित समाधानों के जरिए क्वालिटी, इनोवेशन और उत्कृष्टता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन