1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कच्ची उम्र से झेला दुखों का पहाड़, 500 रुपयों के लिए कॉफी शॉप तक में गाया गाना, अब घर तोड़ने के लगे आरोप तो टूट गया दिल

कच्ची उम्र से झेला दुखों का पहाड़, 500 रुपयों के लिए कॉफी शॉप तक में गाया गाना, अब घर तोड़ने के लगे आरोप तो टूट गया दिल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 16, 2026 05:59 pm IST,  Updated : May 16, 2026 06:00 pm IST

कनीजा फ्रांसिस ने हाल ही में अपने दुखों का दास्तां बताई है। कैसे उन्होंने कम उम्र में अपने पेरेट्स को खो दिया था और उन्हें शादी में भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Keneeshaa Francis- India TV Hindi
कनीजा फ्रांसिस Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@KENEESHAA1

साउथ सिनेमा की पॉपुलर सिंगर कनीजा फ्रांसिस बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर-डायरेक्टर रवि मोहन ने अपने तलाक की घोषणा की तो खूब बवाल मचा रहा। रवि का उनकी पत्नी के साथ तलाक के लिए कनीजा फ्रांसिस को लोगों ने जिम्मेदार ठहराया है। अब कनीजा का भी इसको लेकर गुस्सा फूटा है और अपनी जिंदगी के कड़वे अनुभवों को भी बताया है। कनीजा ने बताया कि कैसे उन्होंने 4 साल की उम्र में बदसलूकी झेली है और 17 साल की उम्र से पहले ही अपने माता पिता को खो दिया। इसके बाद उनकी शादी में उन्हें खूब दुख झेलने पड़े और अंत में उनका एक मिसकैरेज भी हुआ। कनीजा ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में खूब तकलीफें उठाई हैं और कॉफी शॉप में भी 500 रुपयों की नौकरी की है। 

 सबसे पहले जानते हैं पूरा मामला

अब समझते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या और कनीजा के साथ रवि मोहन का नाम क्यों जोड़ा जा रहा है। दरअसल इस पूरी कहानी की शुरुआत होती रवि मोहन के तलाक की खबरों के साथ। रवि मोहन तमिल सिनेमा के एक जाने माने एक्टर-डायरेक्टर हैं। बीते कुछ दिनों से रवि के रिश्ते उनकी पत्नी आरती के साथ ठीक नहीं चल रहे थे। इसी दौरान रवि की दोस्ती कनीजा फ्रांसिस से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई और कुछ दिनों बाद रवि ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की बात कही। साथ ही इस दुखद समय में उन्होंने कनीजा की दोस्ती की तारीफ कर दी। बस यही बात फैन्स को पसंद नहीं आई और लोगों ने कनीजा को घर तोड़ने वाली महिला बताना शुरू कर दिया। 

ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद फूटा गुस्सा

कनीजा को लगातार लोग ट्रोल कर रहे हैं और रवि मोहन भी ट्रोल्स के निशाने पर हैं। ट्रोल्स से परेशान होकर कनीजा ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और सोशल मीडिया छोड़ने की भी बात कही। इतना ही नहीं कनीजा ने ये भी बताया कि उन्होंने 4 साल की उम्र से ही घर के मर्दों की प्रताड़ना झेली है। इसके बाद 14 साल की उम्र में एक पेरेंट को खो दिया और 17 साल की उम्र में कनीजा के माता पिता का देहांत हो गया था। कनीजा की मानें तो इसके बाद भी उनका दुख खत्म नहीं हुआ और महज 18 साल की उम्र में उनकी शादी करा दी गई। कनीजा ने आरोप लगाया कि उनका पति कई अफेयर्स रखा करता था। इतना ही नहीं कनीजा ने ये भी बताया कि उनका एक मिसकैरेज भी हो गया था। लेकिन कनीजा ने 2006 से ही संगीत का रास्ता पकड़े रखा और आज अपनी पहचान खुद बना चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें- 'विकराल और गबराल' का गबरू याद है? 'बौना' कहकर किया गया ट्रोल, अब 23 साल बाद बदली पूरी जिंदगी

Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 1: कहानी की फीकी चमक में खो गई 4 स्टार्स की स्टारडम, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन