1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत की शादी में एक-दूजे में खोए दिखे खुशी कपूर और वेदांग रैना, बगल में ही बैठी थीं जाह्नवी कपूर

अनंत की शादी में एक-दूजे में खोए दिखे खुशी कपूर और वेदांग रैना, बगल में ही बैठी थीं जाह्नवी कपूर

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 16, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 05:20 pm IST

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को लेकर काफी समय से ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि वो अभिनेता वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब हाल ही में इन दोनों लव-बर्ड्स की ऐक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इनकी लव स्टारी की पोल-पट्टी खोल दी है।

Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Vedang Raina- India TV Hindi
खुशी-वेदांग रैना की अनसीन फोटो Image Source : INSTAGRAM

बी-टाउन की सबसे चर्चित बहनों में शुमार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जहां एक तरफ जाह्नवी इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर का नाम अभिनेता वेदांग रैना से जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद इनके डेटिंग की अफवाहें आने लगीं। वेदांग को खुशी कपूर के बर्थडे पर भी देखा गया था। हालांकि दोनों ने अब तक अपना रिश्ता कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन हाल ही में खुशी और वेदांग की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इनकी लव-स्टोरी की पोल-पट्टी खोल दी है। 

एक-दूजे में खोए दिखे खुशी-वेदांग

दरअसल, हाल ही में फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक तस्वीर में खुशी-वेदांग के शाथ नजर आ रही हैं वहीं उनके बगल में जाह्नवी भी दिख रही हैं। तस्वीर में वेदांग रैना अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं खुशी वेदांग की तरफ देखते हुए स्माइल करती नजर आ रही हैं। दोनों को इस दौरान एक-दूजे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है। वहीं दोनों का ये रोमांस जाह्नवी कपूर बगल में बैठकर देख रही होती है। इस दौरान जाह्नवी कपूर का ये सब देखने के बाद जो रिएक्शन था, उसे आप इस तस्वीर में साफतौर पर देख सकते हैं। देखिए किस तरह जाह्नवी कपूर शाॅकिंग रिएक्शन देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रबल ने कैप्शन में लिखा, 'आजकल के बच्चे।'

Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Vedang Raina
Image Source : INSTAGRAMएक-दूजे में खोए दिखे खुशी-वेदांग

गोल्डन कलर की ड्रेस में दिखीं कपूर सिस्टर्स

वहीं तस्वीर में कपूर सिस्टर्स के लुक की बात करे तो जाह्नवी और खुशी दोनों गोल्डन कलर की ड्रेस में लाजवाब लग रही थीं। वहीं, वेदांग क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं। खुशी ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ ग्रे-गोल्डन लहंगा पहना था। उन्होंने मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी से लुक पूरा किया था। वहीं  जाह्नवी ने गोल्डन शिमरी लहंगे के साथ बेहद ही प्यारा सा चोकर सेट पहना था। दोनों बहने इस लुक में काफी जच रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन