1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी रेड कलर के सूट में पति सिद्धार्थ संग पहुंचीं ससुराल

नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी रेड कलर के सूट में पति सिद्धार्थ संग पहुंचीं ससुराल

 Published : Feb 08, 2023 10:45 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 10:45 pm IST

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी की बधाई देते हुए करण जौहर (Karan Johar) ने लिखा है, 'इनको एक साथ इस तरह से देखना किसी परियों की कहानी से कम नहीं है।'

kiara advani- India TV Hindi
नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी Image Source : INSTAGRAM/VIRALBHAYANI

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ दिल्ली अपनी ससुराल दिल्ली पहुंच चुकी हैं। सुबह जो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखे थे वही दिल्ली में बिल्कुल अलग ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। सोशल मीडिया पर Sidharth-Kiara की दिल्ली से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दोनों की सितारे एक-दूसरे के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी ससुराल पहुंचते ही नई नवेली दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिल्ली में कियारा और सिद्धार्थ का भव्य स्वागत हुआ है।

तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी दुल्हनिया कियारा के साथ मैचिंग कपड़ों में दिखे। सिद्धार्थ ने रेड कलर के कुर्ते के साथ क्रीम कलर की सलवार और गले में ग्रे और व्हाइट कलर की शॉल कैरी की तो वहीं कियारा रेड कलर का सूट में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ा और कान में झुमके पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं। कियारा और सिद्धार्थ ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए और बाद में खुद मिठाई के डिब्बे बांटे। कियारा और सिद्धार्थ की ये तस्वीरें और वीडियो उनके दिल्ली वाले घर के हैं जहां दुल्हन बनकर आज कियारा ने पहली बार कदम रखा है।

Sidharth Malhotra और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी रचाई है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान सेलेब्स का फेवरेट राज्य बन गया है। कियारा और सिद्धार्थ से पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी राजस्थान के फोर्ट से ही शादी रचाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान का ही एक किला चुना था, जहां उन्होंने निक जोनास के साथ ईसाई और हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। कियारा और सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आई थीं तो वहीं सिद्धार्थ फिल्म 'मिशन मजनू' में दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें: मैनेजर की वजह से हुई जूही चावला की बेइज्जती! Video देख लोग बोले- बेचारी...

कूपर अस्पताल में होगा राखी सावंत का मेडिकल चेकअप, धोखेबाज पति को जेल भेजने के बाद भी नहीं हैं खुश

Smriti Irani ने क्यों चुना है अर्जुन भल्ला को ही अपना दामाद? देखें परिवार संग कैसा है रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन