1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैनेजर की वजह से हुई जूही चावला की बेइज्जती! Video देख लोग बोले- बेचारी...

मैनेजर की वजह से हुई जूही चावला की बेइज्जती! Video देख लोग बोले- बेचारी...

 Published : Feb 08, 2023 09:58 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 09:58 pm IST

जूही चावला ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी वाले दिन होटल से सुबह के ब्रेकफास्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें कांसे की थाली और मिट्टी के बर्तन में पराठा, अचार, दही और गुड़ नजर आ रहा था।

Juhi Chawla- India TV Hindi
Juhi Chawla Image Source : INSTAGRAM/IAMJUHICHAWLA

बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल Sidharth Malhotra-Kiara Advani  की शाही शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंचे सितारे अब अपनी कर्मभूमि मुंबई वापस आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिद्धार्थ-कियारा की शादी से वापस मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया है कि लोग जूही चावला को बेचारी कहने लगे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में Juhi Chawla जैसे ही फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए रुकती हैं वैसे ही उनकी मैनेजर उन्हें अपने साथ वहां से अंदर ले जाने लगती है।

इस दौरान जूही चावला की मैनेजर के चेहरे पर गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। जूही के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बेचारी को बोलने भी नहीं दिया...' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैनेजर के इशारे पर नाचते हैं ये सितारे.. अपने मन का तो इनका कोई काम नहीं होता।'

juhi chawla
Image Source : INSTAGRAM/VIRALBHAYANIjuhi chawla

वीडियो में दिख रहा है कि जूही की मैनेजर उनका हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींचकर ले जा रही है, हालांकि जूही चावला वहां लोगों से बात करना चाहती थीं। Sidharth Malhotra-Kiara Advani की शादी से वापस आ रहे सितारे फिर चाहे वह करण जौहर हों या फिर शाहिद कपूर सभी फोटोग्राफर्स से दूरी बनाते ही दिखे हैं। कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए जूही चावला ने लाल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना था। सोशल मीडिया पर जूही ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह रेड कलर की शाही ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जूही ने हैवी एम्ब्रायडरी के लहंगे के साथ घुटने तक लंबाई वाली कुर्ती पहनी है जो उन पर जच रही है।

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Sidharth-Kiara, मांग में सिंदूर हाथों में चूड़ा पहने लगीं बेहद खूबसूरत

कूपर अस्पताल में होगा राखी सावंत का मेडिकल चेकअप, धोखेबाज पति को जेल भेजने के बाद भी नहीं हैं खुश

Smriti Irani ने क्यों चुना है अर्जुन भल्ला को ही अपना दामाद? देखें परिवार संग कैसा है रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन