1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Sidharth-Kiara, मांग में सिंदूर हाथों में चूड़ा पहने लगीं बेहद खूबसूरत

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Sidharth-Kiara, मांग में सिंदूर हाथों में चूड़ा पहने लगीं बेहद खूबसूरत

 Published : Feb 08, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 05:46 pm IST

Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने 7 फरवरी को परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में सूर्यगढ़ पैलेस से शादी रचाई है। शादी के बाद पहली बार सिद्धार्थ और कियारा को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

kiara advani bridal look- India TV Hindi
kiara advani bridal look Image Source : INSTAGRAM/VIRALBHAYANI

बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद पहली झलक फैंस को देखने को मिली है। इस दौरान एयरपोर्ट पर नई दुल्हन कियारा आडवाणी मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में पिंक कलर का चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी के बाद ये पहली बार है जब सिद्धार्थ और कियारा साथ नजर आए हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं जिन्हें देखकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। Sidharth Malhotra-Kiara Advani के चेहरे पर शादी का ग्लो भी साफ-साफ दिख रहा है। कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखीं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा जींस, टी-शर्ट और जैकेट में नजर आए।

Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने अपने लुक के कंप्लीट करने के लिए सन ग्लासेस लगाए थे जो दोनों पर जच रहे थे। कियारा और सिद्धार्थ ने सभी को धन्यवाद कहा और एयरपोर्ट के अंदर चले गए। कियारा-सिद्धार्थ के चेहरे पर शादी की अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को संपन्न हुई है। कियारा आडवाणी ने शादी के लिए हल्के पिंक लहंगे को चुना जिसके साथ उन्होंने हीरा और पन्ना का भारी हार पहना है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।

दोनों की शाही शादी में ईशा अंबानी, आनंद पिरामल, सलमान खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, जूही चावला और वरुण धवन जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कल शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की 3 तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे की तरफ देखते हुए हाथ जोड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कियारा-सिद्धार्थ का हाथ पकड़े दिख रही हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा आडवाणी को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी बेटी शैनेल की शादी के लिए पहुंचीं राजस्थान, कल इस फोर्ट में होगी शाही शादी

Bigg Boss 16 में शालिन करेगा मेहमान के सामने एमसी स्टेन को बेइज्जित, होगी जमकर लड़ाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन