1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'किंगडम' ने तीन दिन में कमाए 33 करोड़ रुपये, चौथे दिन ऐसा रहा विजय देवरकोंडा की फिल्म का हाल

'किंगडम' ने तीन दिन में कमाए 33 करोड़ रुपये, चौथे दिन ऐसा रहा विजय देवरकोंडा की फिल्म का हाल

 Published : Aug 03, 2025 11:10 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 11:10 pm IST

'किंगडम' ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 33.50 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है। 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' को टक्कर देते हुए अब विजय देवरकोंडा-भाग्यश्री बोरसे की नई फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑपिस पर अच्छी कमाई की है।

vijay deverakonda- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM/@THEDEVERAKONDA

गौतम तिन्ननुरी, विजय देवरकोंडा, सत्यदेव, वेंकटेश और भाग्यश्री बोरसे स्टारर 'किंगडम' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। 'किंगडम' को रिलीज के बाद से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली। 'किंगडम' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 33.50 करोड़ की कमाई की। अब विजय देवरकोंडा की नई फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइए देखते हैं कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कितना कमाया है।

किंगडम ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'किंगडम' की रिलीज के चौथे दिन जो इसका पहला रविवार भी है। उसमें थोड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इसने चौथे दिन 7 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। शुक्रवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ की कमाई की। शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने तीसरे दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया। अब कुल कमाई 40.50 करोड़ हो गई है। 'किंगडम' अभी तक 'लाइगर' के कलेक्शन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है जो विजय की पैन इंडिया रिलीज है। 'लाइगर' ने 41.17 करोड़ कमाए थे।

'किंगडम' की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

  • सुबह के शो: 30.86%
  • दोपहर के शो: 53.28%
  • शाम के शो: 50.52%
  • रात के शो: 0%

किंगडम के बारे में

'किंगडम' विजय द्वारा अभिनीत सूरी नाम के एक पुलिस कांस्टेबल से जासूस बने लड़के की कहानी है जो भारत सरकार के लिए एक मिशन पर श्रीलंका जाता है और अपने लंबे समय से खोए हुए भाई शिवा, जिसका किरदार सत्यदेव ने निभाया है। उसकी तलाश करता है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में भाग्यश्री ने डॉ. मधु और वेंकटेश ने मुरुगन का किरदार निभाया है। निर्माता नागा वामसी ने रिलीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं गर्व से कह सकता हूं कि 2025 में पिछले सात महीनों में रिलीज हुई कोई भी फिल्म तकनीकी रूप से इतनी शानदार नहीं थी। हमने इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म के जैसे बनाया है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन