1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव अब कैसी हैं? शेयर की हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मुझे डिस्चार्ज मिल गया...'

अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव अब कैसी हैं? शेयर की हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मुझे डिस्चार्ज मिल गया...'

 Published : Dec 28, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 10:25 pm IST

किरण राव की अपेंडिक्स की सर्जरी हुई थी। इसके बाद फिल्ममेकर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की और बताया कि उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

kiran rao- India TV Hindi
किरण राव Image Source : INSTAGRAM/@RAODYNESS

मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर किरण राव ने कुछ महीने पहले अपने फैंस को एक परेशान करने वाली खबर दी थी, जब उन्होंने बताया था कि उनकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपेंडिक्स की सर्जरी करवानी पड़ी थी। ऐसे में उन्हें नए साल से कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब, सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर की है। साथ ही अस्पताल में बिताए अपने समय की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है और लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा।

किरण राव को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज

28 दिसंबर, 2025 को फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ अपडेट इंस्टाग्राम हैंडल पर शेय की। साथ ही किरण ने कई तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर उनके हॉस्पिटल के कमरे से दिख रहे नजारे की थी, जबकि अगली तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिखीं। इसके साथ ही, उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अपेंडिक्स सर्जरी के बाद कैसी हैं किरण राव?

किरण राव ने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'मैं 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी मेरे अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि थोड़ा धीमा हो जाओ, गहरी सांस लो और शुक्रगुजार रहो। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद- डॉ. कायोमर्ज कपाड़िया और पूरी सर्जिकल टीम, सर HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की शानदार देखभाल। मॉडर्न मेडिसिन। अभी भी समझ नहीं आ रहा कि वह पूरा 12mm डायमीटर का अपेंडिक्स 10.5mm कैथेटर से कैसे बाहर आया, भगवान का शुक्र है कि मैं डॉक्टर नहीं हूं।' किरण राव ने आगे बताया कि उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह नए साल से पहले ठीक होने की कोशिश कर रही हैं। 

किरण राव ने नए साल के पहले कही ये बात 

आगे लिखा, 'खैर, मुझे डिस्चार्ज मिल गया है और मैं घर वापस आ गई हूं, नए साल में आराम से जाने के लिए तैयार हूं। 2025 मेरे और मेरे अपनों के लिए अच्छा रहा और उम्मीद है कि 2026 सभी के लिए अच्छा, मजेदार और बेहतर AQI वाला होगा। PS – तस्वीरें हैं: मेरे हॉस्पिटल के कमरे से नजारे, मेरे किम K जैसे होंठ, हॉस्पिटल ID टैग पर मेरा नाम और मैं अपने पहले खाने में से एक का मजा लेते हुए।'

ये भी पढे़ं-

 काजू के जन्म के पहले भारती सिंह ने लिया था ये बड़ा फैसला, खराब सेहत पर छलका दर्द, बताई वजह

बॉलीवुड की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने बजट से कई गुना की कमाई, पाकिस्तान ने रिलीज पर लगाया था बैन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन