1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल-अथिया ने बताया बेटी का खूबसूरत नाम, पहली झलक में बाहों में खिली लाडली, जानें क्या है यूनिक नेम का मतलब

केएल राहुल-अथिया ने बताया बेटी का खूबसूरत नाम, पहली झलक में बाहों में खिली लाडली, जानें क्या है यूनिक नेम का मतलब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 18, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 04:16 pm IST

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी हाल ही में बेटी के मम्मी-पापा बने थे। अथिया ने क्यूट सी बेटी को जन्म दिया था। अब दोनों ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। उनका ये नाम काफी यूनिक है, जानिए इसका क्या मतलब है।

KL Rahul-Athiya shetty daughter name- India TV Hindi
बेटी के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल और अथिया शेट्टी बीते दिनों ही न्यू पेरेंट्स बने थे। इसी के साथ ही दोनों रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह वाले मम्मी-पापा क्लेन में शामिल हो गए थे। आलिया, दीपिका की तरह ही अथिया शेट्टी बेटी की मां बनीं। उन्होंने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। परिवार में किरकारी गूजने से केएल राहुल से लेकर सुनील शेट्टी तक उत्साहित हो उठे। अब इस बेबी गर्ल की झलक के साथ ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बेटी का नाम दुनिया को बता दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सुनील शेट्टी की नातिन का नाम काफी ज्यादा यूनिक है, चलिए आपको नाम के साथ ही इसका मतलब भी बताते हैं। 

क्या है बेटी का नाम

केएल राहुल के जन्मदिन के खास मौके पर पर अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम भी बता दिया है। सामने आए इस पोस्ट में एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें केएल राहुल अपनी बेटी को गोद मे लिए नजर आ रहे हैं और सामने खड़ी अथिया उसे हल्के हाथों से छू रही हैं। तस्वीर काफी प्यारी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में बेटी के नाम का खुलासा किया, जो कि इवार है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। इवारा - भगवान का उपहार।'

यहां देखें पोस्ट

क्या है नाम का मतलब

कैप्शन से ही बेटी के नाम का मतलब भी साफ हो गया है। अथिया और केएल राहुल ने बेटी को भगवान का उपहार बताया और यही उसके नाम का अर्थ भी है। मार्च में अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने दो हंसों की एक पेंटिंग पोस्ट की, जिसमें एक संदेश था, 'आशीर्वाद रूप में बेटी का जन्म हुआ है।' एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान भी सोशल मीडिया पर किया था और वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें दिखाती रही थीं।

कब हुई थी शादी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। नवंबर 2024 में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025।' बता दें, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनके लिए काफी खुश हैं, बीते कई दिनों से उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन