1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत, जानिए कब घर लौटेंगे एक्टर?

हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत, जानिए कब घर लौटेंगे एक्टर?

 Published : Dec 17, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 12:10 pm IST

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दो दिन पहले 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही एक्टर के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर के हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Shreyas Talpade - India TV Hindi
जानिए अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत Image Source : DESIGN

बीते दिन बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब श्रेयस, अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की शूटिंग कर के घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद तलपड़े की तबीयत कुछ ठीक नहीं लगी और वह घर वापस आ गए। हालांकि, घर वापस आते ही श्रेयस तलपड़े की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की जो सफल रही है। वहीं अब बताया जा रहा है कि श्रेयस तलपड़े की सेहत पहले से बेहतर है और अब वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। 

एक्टर श्रेयस तलपड़े इस दिन होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज  

श्रेयस तलपड़े के करीबी दोस्त सोहम शाह ने हाल ही में उनकी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो एक्टर से अस्पताल में मिलकर आए हैं। उनकी तबीयत में अब काफी सुधार है और अब उनकी कंडीशन स्टेबल है। सोहम शाह ने ने आगे कहा कि डाक्टर्स ने कहा है कि श्रेयस को आज रात या कल सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस ने रहात की सांस ली है। वहीं अब फैंस एक्टर के घर वापसी को लेकर एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। 

इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के भी बड़े स्टार हैं। पिछले कई दशकों से श्रेयस मनोरंजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने 'इकबाल', 'अपना सपना मनी मनी', 'ओम शांति ओम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2' और 'गोलमाल अगेन' समेत कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉयन किंग' और बॉलीवुड फिल्म 'पुष्पा' में भी अपनी आवाज दी है।  

ये भी पढ़ें:

शादी के 5 साल बाद मां बनीं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटियों को दिया जन्म

तृप्ति डिमरी ने करीना-ऋतिक और रणबीर कपूर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन