पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद कपल ने अपने संगीत सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट कि हैं। सोशल मीडिया पर पुलकित-कृति की संगीत पार्टी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। इस बॉलीवुड स्टार कपल ने मानेसर में अपने परिवार के बीच धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसकी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई हैं। 'फुकरे 3' स्टार पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी के बाद अपनी संगीत पार्टी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।
पुलकित सम्राट की पत्नी कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि पुलकित एक्ट्रेस के साथ डांस करते हुए उनके करीब से पकड़ हुए हैं और प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें साथ में डांस करते देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री को ढोल पर बैठकर डांस करते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक प्यारी तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे के आंखों में डूबे हुए देख सकते हैं।
यहां देखें पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा के संगीत की फोटोज
कृति खरबंदा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'संगीत हमारी शादी का सबसे ज्यादा खास पल था। वहां पूरा परिवार एक साथ अपने बच्चों के साथ जश्न में डूबे हुए थे। सम्राट और खरबंदा की टीम परफेक्ट थी।' कृति खरबंदा ने अपनी संगीत पार्टी में ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। साथ ही एक्टर पुलकित सम्राट ने ब्लैक कलर का डिजायनर सूट पहना था। एक्ट्रेस ने स्टेज पर अकेले परफॉर्मेंस देते हुए भी तस्वीरे शेयर की हैं।
पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधने के कुछ ही दिनों बाद कृति ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अपनी 'पहली रसोई' की झलक दिखाई थीं। कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनया था, जिसकी तस्वीर भी शेयर की थी। बता दें कि पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा ने शादी के बाद अपनी वेडिंग एलबम फैंस को दिखाई है, जिसमें दोनों रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं।
संपादक की पसंद