1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैंटा ने खोली पोल! छिपते-छिपाते रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कृति कर रही थीं क्रिसमस पार्टी, साक्षी धोनी ने दिखाई झलक

सैंटा ने खोली पोल! छिपते-छिपाते रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कृति कर रही थीं क्रिसमस पार्टी, साक्षी धोनी ने दिखाई झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 25, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 06:32 pm IST

एक्ट्रेस कृति सेनन का क्रिसमस सेलिब्रेशन कुछ ज्यादा ही खास रहा है। एक्ट्रेस ने इस साल अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया और इस बात की भनक लोगों को साक्षी धोनी के एक पोस्ट से लग गई है।

कृति सेनन, कबीर बहिया...- India TV Hindi
कृति सेनन, कबीर बहिया और महेंद्र सिंह धोनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अदाकारा कृति सनोन अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी 'दो पत्ती' में नजर आईं और इससे ठीक पहले इन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। अफवाहें हैं कि कृति कबीर बहिया को डेट कर रही हैं, जो पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के करीबी हैं। दावें किए जा रहे हैं दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता भी है। क्रिसमस 2024 के मौके पर कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने कबीर के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से जाहिर न करते हुए भी कर दिया है। अब सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा ऐलान है। एक तस्वीर में वह पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी के साथ पोज देती हुई भी देखी जा सकती हैं, जो अपने परिवार के लिए सांता बन गए हैं।

कृति का इंस्टा ऑफिशियल रिलेशनशिप

कृति ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह क्रिसमस स्वेटर और सफेद शॉर्ट्स पहने हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने अपनी और कबीर के पैरों की एक तस्वीर भी शेयर की। एक अन्य तस्वीर में वह धोनी के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के सामने आने तक ये जाहिर नहीं हो सका था कि कृति की फोटो में कौन सैंटा बना है और किसका पैर उनके साथ नजर आ रहा है। इसके कुछ देर बाद साक्षी धोनी ने भी ठीक उसी बैकग्राउंड के साछ सैंटा वाली फोटो पोस्ट की जिससे जाहिर हुआ कि वो सैंटा कोई और नहीं बल्कि धोनी ही हैं। इनमें से एक तस्वीर में कबीर भी नजर आ गए, जिसके बाद तस्वीरें वायरल होने लगीं और लोग दावे करने लगे कि दोनें के बीच रिश्ता पक्का हो चुका है। अब कबीर बहिया ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कृति उनके बगल में नजर आ रही हैं। इस फोटो में साक्षी और उनकी बेटी जीवा धोनी के साथ पूरा धोनी परिवार नजर आ रहा है। इसे लोग आधिकारिक ऐलान मान रहे हैं।

यहां देखें पोस्ट

लोगों का रिएक्शन

अब इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों कहने लगे हैं कि एक सैंटा ने कृति सेनन के रिलेशनशिप की पोल खोल दी है। एक शख्स ने लिखा, 'धोनी का साला है ये तो।' एक शख्स ने लिखा, 'कृति धोनी के घर की बहू बनने वाली हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'आखिर मामला साफ हो ही गया।' अब वहीं कई लोग ऐसे हैं जो जानना चाहते हैं कि आखिर कबीर बहिया कौन हैं और उनका कृति के साथ ही धोनी और साक्षी से भी क्या रिश्ता है। इस तरह के सवालों से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है।

यहां देखें पोस्ट

kriti kabir
Image Source : INSTAGRAMकबीर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

कबीर बहिया कौन हैं?

साल 2024 में कबीर बहिया 25 साल के हो जाएंगे, उनका जन्म 20 नवंबर 1999 को हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के प्रसिद्ध बोर्डिंग स्कूल समरसेट, मिलफील्ड में पढ़ाई की। वह अपने 52.6K फॉलोअर्स के लिए अपने दोस्तों, परिवार और निजी जीवन के अपडेट प्रकाशित करने के लिए इंस्टाग्राम नाम "k.a.b.b.s" का इस्तेमाल करते हैं। कबीर एक प्रसिद्ध परिवार से आते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया ने साउथॉल ट्रैवल की स्थापना की थी, जो यूके में मुख्यालय वाली एक प्रसिद्ध ट्रैवल कंपनी है। इनका परिवार लंदन में स्थापित है। साल 2019 में संडे टाइम्स रिच लिस्ट में बहिया को लिस्ट किया गया था। कबीर का धोनी की पत्नी साक्षी से भी करीबी रिश्ता है। कहा जा रहा है कि वो उनके रिश्तेदार हैं और रिश्ते में साक्षी उनकी बहन लगती हैं। वो काफी वक्त धोनी के परिवार के साथ बिताते हैं। इन्हें एक साथ वेकेशन पर जाते भी देखा जाता है। हार्दिक पांड्या की उदयपुर वेडिंग का भी कबीर हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट भी ट्रेनिंग ली है। फिलहाल अब उनका नाम कृति सेनन के साथ जुड़ रहा है। दोनों साथ में पार्टि करने के अलावा वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। कृति कबीर से उम्र में 9 साल बड़ी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन