1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस ने एकदम घटाया कई किलो वजन, अब बताई वेट लॉस की वजह, वीडियो शेयर कर किए कई खुलासे

एक्ट्रेस ने एकदम घटाया कई किलो वजन, अब बताई वेट लॉस की वजह, वीडियो शेयर कर किए कई खुलासे

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2025 08:30 am IST,  Updated : May 31, 2025 08:30 am IST

कुशा कपिला पिछले कुछ दिनों से अपना वेट लॉस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग एक्ट्रेस के अचानक कम हुए वजन को लेकर हैरान हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बड़ा खुलासा किया है।

Kusha Kapila- India TV Hindi
कुशा कपिला Image Source : INSTAGRAM

राम कपूर से लेकर करण जौहर तक, बीते कुछ महीनों में कई सेलिब्रिटी अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में रहे। इस लिस्ट में कुशा कपिला का नाम भी शामिल है। कुशा कपिला का वजन इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई किलो वजन कम करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। जहां कुछ एक्ट्रेस के वेट लॉस को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। इस बीच कुशा कपिला ने बताया कि आखिर उन्होंने इतने कम समय में इतना वजन कैसे कम कर लिया।

कुशा कपिला ने कैसे घटाया वजन?

कुशा कपिला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 21 मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने वजन क्यों और कैसे कम किया। कुशा कपिला ने वीडियो में अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की वजह के बारे में बताया और साथ ही वेट लॉस के चलते इमोशनल और फिजिकल चेंज के बारे में भी बात की। कुशा ने बताया कि उन्होंने वेलिडेशन के चलते खुद को भूखा रखा और बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।

लोग मेरे बारे में मुझसे ज्यादा बात कर रहे थे- कुशा कपिला

कुशा अपने वीडियो में कहती हैं- 'पिछले एक महीने से, मैं खुद में इतने सारे परिवर्तन देख रही हूं कि मुझे लगने लगा है कि 'मैं, मैं नहीं हूं'मुझे खुद को बाहर से देखना पड़ा और आश्चर्य हुआ- 'क्या यह वास्तव में मैं हूं?'मुझे कभी-कभी लगता था कि कोई और मेरे शरीर के बारे में मुझसे ज्यादा बात कर रहा था।'

वजन घटते ही लोगों के लिए बन गई खूबसूरत- कुशा

कुशा ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे वह अचानक लोगों के लिए 'एवरेज लड़की' से 'सुंदरता की देवी' बन गईं। कुशा बताती हैं कि जब वह 10वीं में थीं, तब उन्होंने पहली बार वजन कम करने के लिए जिम ज्वॉइन किया था। उन्होंने काफी वजन कम भी कर लिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर उनका वजन बढ़ने लगा और उन्होंने भी सोच लिया कि मैं जैसी हूं ठीक हूं।

भूखे रहकर कम किया वजन

लेकिन, फिर उन्होंने दोस्तों के बार-बार कहने पर फिर वजन कम करने की ठानी। उस दौरान वह जिम तो नहीं गईं, लेकिन 800-900 कैलोरी तक अपनी डाइट को सीमित कर लिया और उनका वजन तेजी से कम होने लगा। उन्होंने भूखे रहकर भी अपना वजन कम किया। कुशा का कहना है कि उन्हें तब ये नहीं पता था कि वह अपने शरीर के साथ गलत कर रही हैं। उन्हें पछतावा हुआ और फिर उन्होंने सही तरीके से वजन कम करना शुरू किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन