1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत के 6 महीने बाद रिलीज होगी दिग्गज एक्टर की फिल्म, अक्षय कुमार संग 'भूत बंगला' में आएंगे नजर, इनमें साथ किया काम

मौत के 6 महीने बाद रिलीज होगी दिग्गज एक्टर की फिल्म, अक्षय कुमार संग 'भूत बंगला' में आएंगे नजर, इनमें साथ किया काम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 14, 2026 06:00 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 06:00 am IST

दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी इस दुनिया में नहीं रहे। अक्टूबर 2025 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और अब निधन के 6 महीने बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार, असरानी। Image Source : YOUTUBE/ BALAJI MOTION PICTURES

दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी हंसी और अभिनय अब भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है। उन्होंने 20 अक्टूबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन अब वो पर्दे पर लौट रहे हैं। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। ब्लॉकबस्टर 'शोले' में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाने वाले असरानी ने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। असरानी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अब भी उनके फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका है। असरानी के फैंस अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' में उन्हें आखिरी बार देख सकेंगे, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

भूत बंगला में नजर आएंगे असरानी

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' गोवर्धन असरानी की आखिरी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता एक बार फिर अपने निराले अंदाज से दर्शकों को हंसाते दिखाई देंगे। 'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। असरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जहां वह भूतों के बीच दर्शकों को हंसाते और एंटरटेन करते दिखाई देंगे और इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खास बात तो ये है कि असरानी, अक्षय कुमार की एक और फिल्म का हिस्सा थे, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार संग इन फिल्मों में काम कर चुके हैं असरानी

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब असरानी, अक्षय कुमार के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। 'भूत बंगला' से पहले असरानी ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया था। हालांकि, उनके फैंस के लिए ये फिल्म काफी खास है, क्योंकि अब असरानी इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। असरानी ने इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'भूल भुलैया', 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'वेलकम', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा', 'आवारा पागल दीवाना' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा असरानी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' में भी दिखाई देंगे।

अक्षय-प्रियदर्शन और असरानी का खास नाता

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ असरानी पहले भी कमाल दुखा चुके थे। असरानी ने प्रियदर्शन की भूल भुलैया, हेरा फेरी, गरम मसाला, और फिर हेरा फेरी जैसी सभी फिल्मों में काम किया, जिनमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए। ये सभी फिल्में हट रहीं और सभी में कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिला था। अभी 'हैवान' भी पाइपलाइन में है। असरानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में दर्शकों को कुछ अलग और खास दिया, जिसके चलते निधन के बाद भी वह दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

ये भी पढ़ेंः आशा भोसले से क्या है श्रद्धा कपूर का रिश्ता? ताई को आजी कहती थीं एक्ट्रेस, तस्वीरों में झलकता है बेशुमार प्यार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन