1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंबी जुल्फें, वही पुराना बेफिक्र अंदाज, फिर दिखेगा इमरान हाशमी का 'आवारापन', खूबसूरत हसीना संग जमेगी केमिस्ट्री

लंबी जुल्फें, वही पुराना बेफिक्र अंदाज, फिर दिखेगा इमरान हाशमी का 'आवारापन', खूबसूरत हसीना संग जमेगी केमिस्ट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 03, 2026 08:37 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 11:56 pm IST

एक बीटीएस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। उनका 19 पुराना अंदाज एक बार फिर इंटरनेट पर छाया हुआ है।

emraan hashmi disha patani- India TV Hindi
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी। Image Source : X/VIRALCELEBX

इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारपन' के सीक्वल 'आवारपन 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। जब से निर्माताओं ने इस फिल्म को बनाने की घोषणा की है तब से फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की झलक देखने को मिली है। इस वीडियो की सबसे खास बात इमरान का लुक है, जिसने प्रशंसकों को 19 साल पुराने दौर की याद दिला दी है।

इमरान हाशमी का विंटेज लुक

वायरल हुए वीडियो में इमरान हाशमी ठीक उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा उन्हें 2007 की मूल फिल्म 'आवारपन' में देखा गया था। उन्होंने अपने सिग्नेचर लंबे बाल रखे हुए हैं, जो उनके 'शिवम' वाले किरदार की पहचान थे। वीडियो में उनके साथ दिशा पाटनी भी एक रोड सीक्वेंस की शूटिंग करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि इमरान आज भी बिल्कुल वैसे ही दिख रहे हैं जैसे दो दशक पहले दिखते थे, जिससे फिल्म को लेकर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

यहां देखें वीडियो

रिलीज की तारीख में बदलाव

फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। खबरों की मानें तो 'आवारपन 2' अब साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के वीकएंड पर रिलीज हो सकती है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं महेश भट्ट और विशेष भट्ट की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में मुहूर्त शॉट के साथ शुरू हुई थी।

कौन है नया निर्देशक?

दिलचस्प बात यह है कि इस बार निर्देशक की कुर्सी पर मोहित सूरी नहीं हैं। 2007 की 'आवारपन' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, लेकिन सीक्वल की कमान नितिन कक्कड़ को सौंपी गई है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है और इसे 'विशेष फिल्म्स' के बैनर तले बनाया जा रहा है। मूल फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी, आशुतोष राणा के दमदार अभिनय और प्रीतम व मुस्तफा जाहिद के शानदार संगीत के लिए आज भी याद की जाती है। 'आवारपन 2' से भी दर्शकों को वैसी ही भावनात्मक गहराई और मधुर संगीत की उम्मीद है। इमरान हाशमी के लिए 'आवारपन' उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक रही है। अब उनको पुराने मिजाज में देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में हसीन स्टारकिड की एंट्री, पापा-मम्मी TV के फेमस स्टार, नाना-मामा भी सुपरस्टार, अब खूबसूरती से लाडली लगाएगी चार चांद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन