1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति संग माधुरी दीक्षित ने किया संजय दत्त-जैकी श्रॉफ के साथ डिनर, इनमें एक से रह चुका है अफेयर

पति संग माधुरी दीक्षित ने किया संजय दत्त-जैकी श्रॉफ के साथ डिनर, इनमें एक से रह चुका है अफेयर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 26, 2023 09:07 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 09:07 am IST

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की फिल्में सुपर हिट रही हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। अब दोनों एक बार फिर साथ दिखे, वो भी डिनर टेबल पर। इसका नजारा किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Anupam Kher, Sanjay Dutt, Subhash Ghai, Madhuri Dixit, Jackie Shroff, Dr. Sriram Nene.- India TV Hindi
अनुपम खेर, संजय दत्त, सुभाष घई, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और डॉ. श्रीराम नेने। Image Source : INSTAGRAM

फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए मुंबई में एक डिनर पार्टी होस्ट की थी। इस रात हुई पार्टी में सुभाष घई के 'खलनायक' अभिनेता संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर भी पहुंचे। माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने भी इस जश्न का हिस्सा बने। अब उन्होंने ही इस शानदार पार्टी की झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इसके देखने के बाद फैंस की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो रही हैं। लोगों फिर से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कमाल की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। 

पति ने दिखाई पार्टी की झलक 

सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता को शुभकामनाएं देते हुए श्रीराम ने फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ये वो कंपनी है जो शाम बनाती है। सुभाष घई और मुक्ता को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' इस पोस्ट में उन्होंने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और अनुप खेर को टैग भी किया है। साझा की गई पहली तस्वीर में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, श्रीराम नेने, अनुपम खेर और सुभाष घई एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस पूछ रहे हैं कि क्या जल्द ही 'खलनायक 2' की शूटिंग शुरू होने वाली है। फैंस को लग रहा है कि 'गदर 2' की तरह ही अब 'खलनायक 2' भी आएगी, जिसमें एक बार फिर इन कमाल के एक्टर्स का जलवा देखने को मिलेगा। 

संजय दत्त संग रहा अफेयर
बता दें, लोगों को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बहुत पसंद थी। दोनों ने साथ में कई सुपर हिट फिल्में कीं। इतना ही नहीं  संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव केमिस्ट्री लोगों को जितनी ऑनस्क्रीन पसंद थी उतनी ही उन्हें ऑफस्क्रीन भी पसंद थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था और फिर माधुरी ने एक्टर से दूरी बना ली थी। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद संजय दत्त के साथ सालों तक काम नहीं किया। हाल में ही दोनों एक बार फिर 'कलंक' में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए थे। माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी के बाद काफी लंबे समय तक इंडस्ट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने फिल्म 'आजा नचले' के साथ दोबारा शुरुआत की। इसके बाद एक्ट्रेस 'झलक दिखलाजा' के कई सीजन होस्ट करती नजर आईं। 

madhuri dixit, sanjay dutt
Image Source : INSTAGRAM फैंस फिर देखना चाहते हैं माधुरी और संजय की जोड़ी।

जैकी ने भी जाहिर की थी चाहत
वहीं माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को भी साथ में काफी प्यार मिला। दोनों ने भी कई सफल फिल्में दी। इतना ही नहीं जैकी श्रॉफ ने कई मौकों पर माधुरी के लिए अपनी चाहत जाहिर भी की है। उन्होंने कई बार बताया कि एक्ट्रेस उनकी फेवरेट को-स्टार होने के साथ ही उनका क्रश भी थीं। उन्होंने ये खुलासा 'कॉफी विद करण' में किया था, जब वो अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ आए थे। वैसे जैकी और माधुरी आज भी अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें: कुछ ऐसी थी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात, एक्टर को निकालना पड़ा था एक्ट्रेस के दांत में फंसा केकड़ा

दीपिका पादुकोण नहीं थी 'रामलीला' की हीरोइन, इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म तो हुई एंट्री, रणवीर ने सुनाया पूरा किस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन