Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित पर चढ़ा 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने का खुमार, साड़ी में लचकाई कमरिया

माधुरी दीक्षित पर चढ़ा 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने का खुमार, साड़ी में लचकाई कमरिया

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Dec 03, 2022 11:00 pm IST, Updated : Dec 03, 2022 11:00 pm IST

पाकिस्तानी वायरल गर्ल आयशा के 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने के डांस स्टेप को Madhuri Dixit ने कॉपी कर साड़ी में किया जबरदस्त डांस।

madhuri- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXITNENE माधुरी दीक्षित पर चढ़ा 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने का खुमार

सोशल मीडिया के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। बीते दिनों पाकिस्तानी लड़की का 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये डांस इतना फेमस हो चुका है कि कई सेलिब्रिटीज भी उसे रीक्रिएट कर चुके हैं। अब बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में Madhuri Dixit 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने के रीमिक्स वर्जन पर वैसे ही स्टेप्स फॉलो करती दिख रही हैं जैसे पाकिस्तानी लड़की आयशा ने किए थे।

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट-पाखी ने बेडरूम में की ये हरकत, Video देख फैंस कर रहे खिंचाई

Madhuri Dixit ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा दिल यह पुकारे आजा।' वीडियो में माधुरी ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में वही स्टेप्स कर रही हैं जो वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की करती दिखती है। इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ माधुरी को ट्रोल भी कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि माधुरी को पाकिस्तानी लड़की के स्टेप्स फॉलो नहीं करने चाहिए। बता दें कि 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने पर डांस करने वाली लड़की पाकिस्तान की है और उसका नाम आयशा है। आयशा ने अपनी दोस्त की शादी में लता मंगेशकर के गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया था।

Priyanka Chopra: फिल्म फेस्टिवल के दौरान येलो ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर कहा- थैंक्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 38 साल पूरे कर चुकीं Madhuri Dixit ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'द फेम गेम' वेब सीरीज और फिल्म 'मजा मा' में नजर आई थीं। ये फिल्म 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। माधुरी कई रियलिटी शो भी जज कर चुकी हैं। Madhuri Dixit ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है मगर सुभाष घई की फिल्म 'राम लखन' से उन्हें पहचान मिली थी। इसके अलावा 'एक दो तीन' सॉन्ग ने माधुरी को रातोंरात स्टार बना दिया था। माधुरी ने 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'साजन', 'बेटा', 'दिल तो पागल है', 'पुकार' और 'देवदास' में अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया है। 

Ajay Devgn को स्कूटी चलाते देख पीछे दौड़ पड़ी भीड़, फिल्म ''Bholaa' के सेट से Video हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement