1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर का निधन, 68 साल की उम्र में गई जान, सामने आई मौत की वजह

'महाभारत' के कर्ण पंकज धीर का निधन, 68 साल की उम्र में गई जान, सामने आई मौत की वजह

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 15, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 02:18 pm IST

'महाभारत' के कर्ण यानी फेमस एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह भी सामने आ गई है।

pakaj dheer- India TV Hindi
पंकज धीर। Image Source : PAKAJ DHEER INSTAGRAM

टीवी इतिहास की सबसे चर्चित सीरीज ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार की पुष्टि उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर की है। पंजक की मौत ने सभी को चौंका दिया है। एक्टर का जाना फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है।

कब हुई मौत?

पंकज धीर का निधन बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। एक्टर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी लंबी लड़ाई के दौरान वो जंग हार गए। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। उनके बेटे निकितन धीर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके परिवार के लिए ये खबर बेहद दुखद है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार पंकज को कैंसर था। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और उनकी तबियत बहुत खराब हो गई। इसके लिए उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा।

Arjun
Image Source : FIROZ KHAN INSTAGRAMफिरोज खान का पोस्ट

सह-कलाकार ने जताया दुख

पंकज धीर के साथ ‘महाभारत’ में काम कर चुके फिरोज खान ने एक भावुक प्रतिक्रिया में कहा, 'हां, यह सच है कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से मैंने एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह न सिर्फ अच्छे कलाकार थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।' उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक तस्वीर साझा की और कहा कि उनके दोस्त का निधन हो गया है और वो इससे काफी दुखी है।

क्या है फिरोज का कहना?

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब भी सदमे में हूं और समझ नहीं पा रहा कि क्या कहूं। पंकज वाकई में अद्भुत व्यक्तित्व वाले इंसान थे।' फिलहाल उनके निधन से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शोक जताना शुरू कर दिया है।

CINTAA ने जारी किया स्टेटमेंट

मंगलवार को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई। इसमे कहा गया, 'गहरे दुख के साथ हम आपको हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव, श्री पंकज धीर जी के 15 अक्टूबर 2025 को निधन की सूचना देते हैं। अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: लाल जोड़े में जब मुस्कुराते हुए अभिषेक बच्चन के पास आईं ऐश्वर्या राय, वायरल हो रहा करवा चौथ का अनदेखा वीडियो

'देवदास' की हीरोइन, जिसकी खूबसूरती के पढ़े जाते थे कसीदे, अचानक हुआ ग्लैमर से मोह भंग, बन गई संन्यासी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन