1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में, डगमगाते करियर को मिला था इस सुपरस्टार का सहारा

निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में, डगमगाते करियर को मिला था इस सुपरस्टार का सहारा

 Published : Sep 20, 2024 06:00 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 06:00 am IST

महेश भट्ट हिंदी सिनेमा के वो फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। साथ ही कई अभिनेता और अभिनेत्रियों की किस्मत चमकाई है। वहीं महेश भट्ट ने हाल ही मे खुलासा किया था कि 70 के दशक का एक सुपरस्टार उनके करियर के लिए लकी साबित हुए।

Mahesh Bhatt- India TV Hindi
महेश भट्ट 76वां जन्मदिन है। Image Source : INSTAGRAM

महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के माने-जाने डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं।'राज', 'जिस्म', 'मर्डर', 'जहर', 'मर्डर 2', 'जिस्म 2' जैसी कई फिल्मों के महेश भट्ट लोगों के बीच मशहूर हैं। वो लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर के तौर पर बेहतरीन काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा में कई जबरदस्त फिल्मों के लिए कई ऑर्वड्स से भी नवाजा जा चुका है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की और फिल्म निर्माता राज खोसला से मिली मदद के बारे में बताया था।

20 साल की उम्र में करियर की शुरुआत

महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। अपनी संघर्ष से भरी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए महेश ने फिल्मी इंडस्ट्री में एंट्री करने का फैसला लिया और स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह उस मुकाम पर है जहां पहुंचने का लोग सपना देखते रह जाते हैं। सफलता की ओर बढ़ते हुए उन्होंने महज 26 साल की उम्र में ही अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा फिल्म 'कब्जा' से उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की।

डगमगाते करियर को मिला था इस सुपरस्टार का सहारा

रेडियो नशा के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने बताया कि कैसे उनके डगमगाते करियर के दौर उन्हें 70 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना का सहारा मिला था। महेश भट्ट तारीफ करते हुए कहा, 'विनोद खन्ना की मेरा गांव मेरा देश बनाई थी। दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना सिर्फ मेरे सहकर्मी ही नहीं थे बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी थे, जिनका में कभी सेक्रेटरी हुआ करता था। जिन्होंने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज मैं जो इतना अच्छा व्यक्ति बन पाया हूं वो सिर्फ उनके कारण है।' उन्होंने कहा कि राज खोसला की मदद और उनके डगमगाते करियर को 70 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना ने संवारा था, जिसके बदौलत आज वह इतने फेमस हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन