बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में करण अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस पोस्ट में करण ने न जाने किसपर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में गुस्से में इंडस्ट्री का ऐसा राज खोल दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जानिए आखिर करण ने ऐसा क्या किया है।
वैसे तो आपने अकसर करण जौहर को ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हुए देखा होगा। कभी उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर, तो कभी उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर ताने सुनाए जाते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब करण जौहर ने किसी पर तंज कसा है। हाल ही में करण ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गुस्से में इतना कुछ कह दिया है, जिसकी किसी ने कभी उम्मीद नहीं की थी। करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा है-'फिलर लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती..मेकअप लगा लो उम्र घटती है। करलो जितना भी बोटॉक्स, लगोगे जैसे मधुमक्खी ने काट लिया। नाक बदलने से गंध इत्र नहीं बनती, सर्जरी करवाने से बाहरी शरीर भले ही बदल भी जाए, लेकिन मेरी जान फितरत नहीं बदलती।' अब करण ने इस पोस्ट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। लोग उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इस सोच में पड़ गए है कि आखिर करण ने किसपर ये तंज कसा है और क्यों। फिलहाल इसका जवाब हमारे पास भी नहीं है।
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना लीड और अहम रोल में थे। इसके अलावा, करण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे ओटीटी के लिए बनाया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन रीमा माया करेंगी।
संपादक की पसंद