1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे में Malaika Arora ने लगाई आग, धमाकेदार डांस से बढ़ा पार्टी का पारा!

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे में Malaika Arora ने लगाई आग, धमाकेदार डांस से बढ़ा पार्टी का पारा!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 26, 2023 01:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 01:16 pm IST

आज अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मिड नाइट पार्टी रखी, जिसमें गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का जलवा देखने को मिला। एक्ट्रेस ने अपने धमाकेदार डांस से पार्टी में चार चांद लगा दिए।

Malaika Arora, Arjun Kapoor- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी पॉपुलर हैं। आए दिन वो किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी लव लाइफ, चाल और डांस को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी का है, जहां उन्होंने अपने हुस्न के जलवे और डांस मूव्स से बवाल मचा दिया। 

एक्ट्रेस ने लगाई आग

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बायफ्रेंड अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने घर पर मिड नाइट पार्टी रखी। इस पार्टी में उनके कई करीबियों और दोस्तों के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं। अब पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका अपने डांस मूव्स से चार चांद लग रही हैं। एक्ट्रेस ने छैया छैया गाने पर जमकर डांस किया। उन्होंने बेली डांस के कई मूव्ज भी दिखाए। आस-पास खड़े लोग उनके फैन की तरह चिल्लाने लगे। साथ ही लोग उन पर से अपनी नजरें भी नहीं हटा पा रहे थे।

मलाइका के वीडियो में नहीं दिखे अर्जुन
एक्ट्रेस के साथ वीडियो में डांस करते कई लोग नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो में रंग बिरंगी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है, जिसके साथ ही उन्होंने बूट स्टाइल हाई हील्स पहनी है। उनका स्टाइल काफी जम रहा है। वैसे इस वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। अर्जुन की उम्र की बात करें तो वो आज 38 साल के हो गए हैं। वहीं मलाइका 49 साल की हैं। ऐसे में दोनों में 11 साल का एज गैप है।

दोनों कर रहे हैं डेट
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया। इस बीच मलाइका की प्रेग्नेंसी की फेक खबरें सामने आईं, जिसको लेकर अर्जुन गुस्सा होना लाजमी था। वैसे दोनों ही एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक-दूसरे के लिए लवी-डवी पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने किए ऐसे इमोशनल पोस्ट, लोगों को पूछना पड़ा- आखिर हुआ क्या है!

PM मोदी के अमेरिकी दौरे में शाहरुख खान करना चाहते थे ये काम, बोले- लेकिन नहीं मिलती इजाजत!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन