1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाघ का करेजा' देख दहल जाएगा दिल, 'भैया जी' के सॉन्ग में दिखा मनोज बाजपेयी का रौद्र रूप

'बाघ का करेजा' देख दहल जाएगा दिल, 'भैया जी' के सॉन्ग में दिखा मनोज बाजपेयी का रौद्र रूप

 Published : Apr 24, 2024 03:13 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 03:14 pm IST

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। इसी बीच हाल ही में इस फिल्म से उनका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक्टर अपने एक्शन अवतार से हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं।

bhaiyya ji, manoj bajpayee- India TV Hindi
भैया जी का पहला गाना हुआ रिलीज Image Source : X

मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन','सत्या','गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कई फिल्मों में नजर आए और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। मनोज बाजपेयी ने बीते 30 साल से इतने दमदार रोल निभाए की उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए। वहीं अब हाल ही में मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का एलान हुआ है, जिसका नाम 'भैया जी' है। इस फिल्म के जरिए मनोज बतौर निर्माता अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं अब हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है गाना?

'भैया जी' के गाने बाघ का करेजा में मनोज बाजपेयी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गाने में भी वो गजब का एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे ये साफ जाहिर होता कि 'भैयाजी' में मनोज एकदम एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 'भैयाजी' का ये गाना काफी धांसू है। मनोज बाजपेयी का ये अंदाज इससे पहले कभी नहीं दिखा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर 'भैयाजी' का ये गाना आते ही चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि

'भैया जी' के इस गीत को मशहूर सिंगर मनोज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। जबकि डॉ सागर ने इस सॉन्ग के बोल को लिखा है।

फिल्म 'भैया जी' के बारे में

बता दें कि विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल इस मूवी को लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इससे पहले वह मनोज की शानदार मूवी सिर्फ 'एक बंदा काफी है' का निर्माण कर चुके हैं। ये फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन