1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं तस्वीर में दिख रहे तीन लड़के, एक जीत चुका है 3 नेशनल अवॉर्ड, दूसरे ने छोड़ दी दुनिया

बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं तस्वीर में दिख रहे तीन लड़के, एक जीत चुका है 3 नेशनल अवॉर्ड, दूसरे ने छोड़ दी दुनिया

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 17, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 03:51 pm IST

34 साल पुराना एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में तीन सितारे नजर आ रहे हैं, तीनों को आप नाटक परफॉर्म करते आप देख सकते हैं। ये वीडियो एनएसडी का बताया जा रहा है।

manoj bajpayee piyush mishra rituraj- India TV Hindi
एनएसडी के नाटक का एक सीन। Image Source : DOORDARSHAN

सोशल मीडिया पर इन दिनों 33 साल पुराना एक धुंधला सा वीडियो पुरानी यादों की ताजी हवा के झोंके की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवा कलाकार एक थिएटर मंच पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना गूंज रहा है, 'बात है उस रंगीली दुनिया की जब मैं 17 बरस की थी...'। मंच पर नाचते-गाते इन कलाकारों में से तीन चेहरे आज भारतीय सिनेमा के दिग्गज स्तंभ बन चुके हैं। क्या आप पहचान पाए कि हारमोनियम और गुलाबी कुर्ते के पीछे छिपे ये 'कल के सितारे' कौन हैं?

दोस्ती, ड्रामा और NSD

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिखने वाले कलाकार मनोज बाजपेयी, पीयूष मिश्रा और ऋतुराज सिंह हैं। असल जिंदगी में तीनों क्लासमेट्स रहे हैं। इन तीनों ने 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' में एक साथ अभिनय की बारीकियां सीखीं और सालों तक थिएटर की दुनिया में एक-दूसरे का साथ दिया।

यहां देखें वीडियो

पहले कैसे दिखते थे ये सितारे

मनोज बाजपेयी नीली शर्ट और जींस में दिख रहे है। फुर्तीले युवक वाले रोल में वो मंच पर नजर आ रहे हैं। आज एक्टर तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हारमोनियम थामे अपनी बुलंद आवाज में गा रहे शख्स पीयूष मिश्रा हैं, जो आज एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ शानदार लेखक और गायक भी हैं। गुलाबी कुर्ते और जींस में थिरक रहे कलाकार ऋतुराज सिंह हैं। दुर्भाग्यवश, साल 2024 में उनका निधन हो गया। जब एक्टर की मौत हुई तो वो टीवी शो 'अनुपमा' का हिस्सा थे।

टीवी जगत का एक चमकता सितारा

वीडियो देखकर प्रशंसक भावुक हैं, खासकर ऋतुराज सिंह को याद करके। ऋतुराज ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्हें आखिरी बार लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में अनुपमा के सख्त बॉस के किरदार में देखा गया था। उनकी अचानक मृत्यु ने इस पुराने वीडियो को और भी नॉस्टैल्जिक बना दिया है। इंटरनेट यूजर्स इस दुर्लभ फुटेज को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले की टोली' एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'अनुराग कश्यप से मिलने से पहले की गैंग्स ऑफ वासेपुर।' वहीं अन्य लोग कलाकारों के संघर्ष के दिनों की ऊर्जा और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग गाने के बोल और पीयूष मिश्रा के गायन के कायल हो गए हैं।

आज कहां हैं ये सितारे?

वक्त का पहिया घूमा और ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों के महारथी बने। पीयूष मिश्रा, अभिनय के साथ-साथ आजकल अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट्स और रॉक बैंड 'बल्लीमारान' के साथ व्यस्त हैं। उन्होंने 'गुलाल' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों से अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मनोज बाजपेयी अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए मशहूर मनोज जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने लाले हैं। आखिरी बार वो द फैमिली मैन 2 में श्रीकांत तिवारी के रोल में नजर आए थे। ऋतुराज सिंह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत उनके काम और इन पुरानी सुनहरी यादों के जरिए हमेशा जीवित रहेगी।

ये भी पढ़ें: 2018 की फ्लॉप कल्ट, री-रिलीज के बाद बनी ब्लॉकबस्टर, अब आएगा सीक्वल, खलनायक की रेस में अक्षय और नवाजुद्दीन

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन