Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat पर खुला बड़ा राज, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर!

Aap Ki Adalat पर खुला बड़ा राज, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने छुए मनोज बाजपेयी के पैर!

Written By: Jaya Dwivedie Published : May 20, 2023 11:06 pm IST, Updated : May 20, 2023 11:19 pm IST

Manoj Bajpayee in Aap Ki Adalat: फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत‘ में पहुंचे, जहां उन्होंने एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के हर सवाल का जवाब दिया। शो के दौरान मनोज ने बताया कि दो बार एक्ट्रेसस ने उनके पैर भी छुए हैं।

Manoj Bajpayee in Aap Ki Adalat., Manoj Bajpayee, Rajat Sharma- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM AAP KI ADALAT. Manoj Bajpayee in Aap Ki Adalat.

Manoj Bajpayee in Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत' में इस बार कटघरे में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी मौजूद हैं। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मनोज बाजपेयी कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के हर सवाल का जवाब देते नजर आए। मनोज बाजपेयी ने शो के दौरान दो खूबसूरत एक्ट्रेस से जुड़ा भी एक बड़ा खुलासा किया।

तब्बू ने छुआ मनोज का पैर

शो ‘आप की अदालत' में मनोज बाजपेयी ने बताया कि कैसे तब्बू ने एक बार फिल्म के सेट पर उनके पैर छुए थे। मनोज ने कहा, 'तब्बू ने सत्या देखी थी और भरे सेट पर आकर, उसकी तारीफ करने का अंदाज था, उसने पैर छू लिए थे। कटरीना ने तो पूरी मीडिया के सामने मेरे पैर छुए। जो आज तक लोग कहते आ रहे हैं। अरे भाई, उन्होंने सम्मान दिखाया। खासतौर पर कटरीना ने राजनीति फिल्म देखी थी और उसे मेरा काम पसंद आया था। उसे बहुत ग्लैड थी।'

कटरीना भी एक्टिंग से हुईं एंप्रेस
एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने तुरंत ही एक और सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि वो तो glad है आपको क्या लगा? मनोज बाजपेयी ने इसके जवाब में कहा, 'थोड़ी शर्मिंदगी हुई। इतनी सुंदर हीरोइन, वो आकर के आपके पैर छू रही है। पहले ही आप बुज़ुर्गवार हो गए।'

मनोज ने की अपील
शो ‘आप की अदालत‘ में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने जेल में बंद आसाराम बापू के भक्तों से फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की रिलीज का विरोध करने से पहले एक बार फिल्म देखने की अपील की है। बाजपेयी ने कहा,'कृपया पहले मेरी फिल्म देखें, मुझे लगता है कि आप अपनी राय बदल लेंगे।'

फिल्म है कोर्ट रूम ड्रामा 
बता दें, मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें वे एक ऐसे वकील की भूमिका निभा रहे हैं जो एक नाबालिग से बलात्कार के आरोपी धर्मगुरु के खिलाफ लड़ता है। आसाराम बापू इन दिनों आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और उनके चैरिटेबल ट्रस्ट ने फिल्म को 'बेहद आपत्तिजनक' और 'अपमानजनक' बताते हुए इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  Aap Ki Adalat: 11 साल तक इस डायरेक्टर ने मनोज बाजपेयी से नहीं की बात, बोले- मारने के लिए भागे थे पीछे!

Aap Ki Adalat: दारू पीकर मनोज बाजपेयी ने कर दी थी चूक, बोले- अब छोड़िए...जवानी की गलतियां हैं!

Aap Ki Adalat में मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा, सरेआम मांगी माफी!

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement