1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उस पर शौचालय बनवा दो...' औरंगजेब की कब्र हटाने पर बोले मनोज मुंतशिर, विवाद के बीच दिया सुझाव

'उस पर शौचालय बनवा दो...' औरंगजेब की कब्र हटाने पर बोले मनोज मुंतशिर, विवाद के बीच दिया सुझाव

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 11, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 07:03 pm IST

इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाए जाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच फेमस राइटर मनोज मुंतशिर ने भी इस कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया दी है और सरकार को एक ऐसा सुझाव दे दिया है, जिसकी अब हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। औरंगजेब की कब्र विवाद पर मनोज मुंतशिर क्या बोले, आईये जानते हैं।

Manoj Muntashir- India TV Hindi
औरंगजेब की कब्र विवाद पर बोले मनोज मुंतशिर। Image Source : INSTAGRAM

मशहूर बॉलीवुड राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों 'आदिपुरुष' के लिए लिखे अपने डायलॉग्स की वजह से फेमस राइटर विवादों में घिर गए थे और अब वह अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज मुंतशिर हमेशा से अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाते हैं और अब उन्होंने औरंगजेब की कब्र को लेकर खड़े हुए विवाद पर उन्होंने तीखी टिप्पणी की है। मनोज मुंतशिर ने इस विवाद को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर अपने विचार रखे हैं।

मनोज मुंतशिर के औरंगजेब कब्र विवाद पर विचार

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर 'छावा' की रिलीज के बाद औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसे लेकर अब मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इस पूरे विवाद को लेकर अपने मन की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए सरकार को सुझाव दिया है कि औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार को इस पर एक शौचालय का निर्माण करा देना चाहिए।

औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बनवा देना चाहिए- मनोज मुंतशिर

गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला वीडियो में कहते हैं- "औरंगजेब की कब्र राष्ट्रीय शर्म का स्मारक है। उस जगह पर ऐसा क्या है जिस पर किसी भारतीय को गर्व होना चाहिए?... अगर औरंगजेब की कब्र गर्व करने लायक जगह है तो हमें अपनी देशभक्ति के बारे में फिर से सोचना चाहिए। जब हम राम मंदिर के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, तो कुछ लोग हमें सलाह दे रहे थे कि राम कण-कण में मौजूद हैं, फिर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है, इसलिए वहां अस्पताल या स्कूल बनाया जाना चाहिए। मैं उनकी कही बात को दोहराना चाहता हूं... औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय, उस पर शौचालय बनाया जाना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है... देश में और शौचालय बनाने के लिए औरंगजेब की कब्र से बेहतर जगह और क्या हो सकती है?"

हिंदू विरोधियों पर भी साधा निशाना

मनोज मुंतशिर ने आगे हिंदू विरोधियों पर निशाना साधा और आगे कहा- 'जो लोग ये कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है, मैं उन्हें बड़ी विनम्रता के साथ ये बात बता दूं कि हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है।' मनोज मुंतशिर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने उनके वीडियो पर प्रतक्रिया भी दी। उनके वीडियो पर कई यूजर उनका समर्थन करते दिखे तो कुछ ने नाराजगी जाहिर की है।

रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी पर जताई थी नाराजगी

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने किसी सामाजिक मुद्दे पर या विवाद पर अपनी राय रखी हो, इससे पहले भी वह अक्सर ऐसा करते दिखे हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित टिप्पणी पर भी अपने विचार रखे थे और यूट्यूबर के बयान की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि ये कॉमेडी का सबसे गिरा हुआ स्तर है। यही नहीं, उन्होंने इसे वायरस बताते हुए इसकी तुलना कोरोना से की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन