Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. March Theatrical Release: सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होगा मार्च, 19 को महाक्लैश, 6, 13, 20 और 26 तारीख भी होगी स्पेशल

March Theatrical Release: सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होगा मार्च, 19 को महाक्लैश, 6, 13, 20 और 26 तारीख भी होगी स्पेशल

Written By: Priya Shukla Published : Mar 01, 2026 01:52 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 01:52 pm IST

मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए भी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। तो कमर कस लीजिए और अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@OFFICIALJIOSTUDIOS/@THENAMEISYASH मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में।

यूं तो हर महीना ही सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होता है, लेकिन कुछ महीने उनके लिए और भी खास होते हैं। मार्च 2026 भी इन्हीं कुछ महीनों में से एक है। मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए इसलिए खास होने जा रहा है क्योंकि इस महीने दो मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। 19 मार्च को यश स्टारर 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का दूसरा भाग 'धुरंधर 2' रिलीज होने जा रही हैं। हालांकि, टॉक्सिक और धुरंधर 2 के अलावा भी इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, आइए देखते हैं मार्च 2026 में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

हॉपर्स

अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'हॉपर्स' 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा होने वाला है। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है और बच्चों के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट है। तो अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ खास दिखाना चाहते हैं तो 'हॉपर्स' बेस्ट ऑप्शन होगी। फिल्म में मानव चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने का विषय दिखाया गया है।

चरक

प्रसिद्ध निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म काले जादू और अंधविश्वास के नाम पर बाल बलि जैसी तांत्रिक प्रथाओं पर आधारित है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है, जिसे देखने के बाद दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स

19 मार्च साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। टॉक्सिक (सुपरस्टार यश अभिनीत) दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी हिंदी सिनेमा की स्टार भी हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

धुरंधर 2: द रिवेंज

आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज भी सिनेमाघरों में 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है। धुरंधर 2 भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित एक काल्पनिक फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं को मिलाकर एक यथार्थवादी दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। फिल्म के पहले भाग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब यह देखना बाकी है कि दर्शक यश की टॉक्सिक को पसंद करते हैं या रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को।

आडू 3

मलयालम कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' भी 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और इसमें जयसूर्या मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के दो सीक्वल पहले ही रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है और ट्रेलर जारी होते ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट हेल मैरी

अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' भी इसी महीने रिलीज हो रही है। ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर निकल पड़ता है।

उस्ताद भगत सिंह

पवन कल्याण की आगामी तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह कॉमेडी फिल्म एक ऐसे डाकू की कहानी है जो हिंसा करता है, लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है। बताया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं। खबर है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स 80 करोड़ में बिके हैं। पहले फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे थे, लेकिन नेटफ्लिक्स ने बेहतर ऑफर देकर पोस्ट थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए।

ये भी पढ़ेंः सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह, अब ऐसी जिंदगी जी रहा 'श्श्श्श...कोई है' एक्टर

The Kerala Story 2: विवादों के बीच बढ़ी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, कई जगह शो कैंसिल, फिर भी छाप रही नोट

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement