1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेमस हीरोइन की टूटी तीसरी शादी, अब किया सिंगल होने का ऐलान, पोस्ट में कही ऐसी बात, लोग हुए हक्का-बक्का

फेमस हीरोइन की टूटी तीसरी शादी, अब किया सिंगल होने का ऐलान, पोस्ट में कही ऐसी बात, लोग हुए हक्का-बक्का

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 17, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 03:38 pm IST

साउथ सिनेमा की फेमस और टैलेंटेड एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन की तीसरी शादी भी टूट गई है और इसका ऐलान उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर किया हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरत में हैं। उन्होंने नए सफर के बारे में बात की है।

Meera Vasudevan - India TV Hindi
मीरा वसुदेवन। Image Source : OFFICIALMEERAVASUDEVAN/INSTAGRAM

मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री मीरा वासुदेवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खुद यह जानकारी दी है कि उनकी तीसरी शादी भी अब समाप्त हो चुकी है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खुशमिजाज सेल्फी पोस्ट करते हुए बताया कि अगस्त 2025 से वह सिंगल हैं। मैरून साड़ी और खुले बालों में मुस्कुराती मीरा ने कमेंट्स बंद कर दिए और लिखा कि वह अपने जीवन के शांत और सुंदर दौर का आनंद ले रही हैं।

पती ने अभी नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया

हालांकि इस घोषणा के साथ उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह और उनके पति, सिनेमैटोग्राफर विपिन पुथियांकम, कानूनी रूप से तलाकशुदा हैं या सिर्फ अलग रह रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि विपिन ने इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। दोनों ने 24 मई 2024 को कोयंबटूर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इससे पहले मीरा की दो शादियां टूट चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी 2005 में सिनेमैटोग्राफर अशोक कुमार के बेटे विशाल अग्रवाल से की थी, जो 2010 में खत्म हो गई। 2012 में उन्होंने मलयालम अभिनेता जॉन कोकेन से शादी की, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए।

यहां देखें पोस्ट

संघर्ष से सफलता तक का सफर

मीरा वासुदेवन का फिल्मी सफर भी उतना ही दिलचस्प रहा है जितनी उनकी निजी जिंदगी। 2003 में उन्होंने तेलुगु फिल्म *गोलमाल* से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा। हालांकि उनकी पहली हिंदी फिल्म 'रूल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला' पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के चलते 'गोलमाल' उनकी डेब्यू फिल्म बनी। मीरा इससे पहले टीवी की दुनिया में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी थीं। तमिल शो 'कावेरी' और हिंदी धारावाहिक 'देवी' व 'सुबह सवेरे' में नजर आने के बाद उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन 2005 में मलयालम फिल्म 'थनमात्रा', जिसका निर्देशन ब्लेसी ने किया और जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे, मीरा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उनके अभिनय की खूब सराहना हुई और वह मलयालम सिनेमा में स्थापित हो गईं।

नए प्रोजेक्ट्स जारी

निजी जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद मीरा का पेशेवर सफर रुका नहीं। हाल ही में वह 2025 की मलयालम फिल्मों 'अम आह', 'गेट-सेट बेबी' और 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ केरला' में नजर आईं। साथ ही वह जी केरलम के लोकप्रिय टीवी शो 'मधुरनोम्बरकट्टू' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मीरा की नई पोस्ट से साफ है कि अभिनेत्री खुद को एक नए अध्याय के लिए तैयार कर रही हैं। अपनी मुस्कुराहट और सकारात्मक संदेशों के साथ उन्होंने यह संकेत भी दे दिया है कि वह आगे अपने करियर और जिंदगी, दोनों पर पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन