1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार जिसने लॉकडाउन में शुरू की खेती, बगीचे में उगाए करेले, लौकी और कद्दू, सब्जियों से लद गई घर से सटी जमीन

सुपरस्टार जिसने लॉकडाउन में शुरू की खेती, बगीचे में उगाए करेले, लौकी और कद्दू, सब्जियों से लद गई घर से सटी जमीन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 01, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 12:25 pm IST

साउथ सिनेमा सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके एक पुराने वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया है। मोहनलाल ने करीब 5 साल पहले लॉकडाउन के बीच ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खेती-किसानी करते नजर आ रहे हैं।

mohanlal- India TV Hindi
मोहनलाल। Image Source : INSTAGRAM/@MOHANLAL

मोहनलाल भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके मोहनलाल इन दिनों 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं, जो कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। मोहनलाल की खासियत ये है कि वह सिर्फ अभिनय ही नहीं, थिएटर, म्यूजिक और बिजनेस तक में हाथ आजमा चुके हैं और अब अपने एक थ्रोबैक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह किसानी में अपना हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। मोहनलाल ने कोरोना के दौरान लॉकडाउन में जैविक खेती शुरू की थी, जिसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने एर्नाकुलम जिले के एलामाक्कारा में अपने घर से सटी जमीन पर छोटा सा हरा-भरा बगीचा बनाया, जिस पर खेती शुरू की और आज सुपरस्टार का ये बगीचा सब्जियों से भर चुका है।

लॉकडाउन में शुरू की खेती

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने तब जैविक खेती करना शुरू की जब लॉकडाउन के चलते शूटिंग और इससे जुड़े सभी काम रुक गए और इंडस्ट्री ठप्प हो गई। 2020 और 2021 में लॉकडाउन और कोरोना के चलते कई प्रतिबंध लगे थे, जिसके कारण फिल्मों और शोज की शूटिंग और निर्माण कार्य भी रुक गया। इसी दौरान मोहनलाल ने अपने बगीचे को समय देना शुरू किया था, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

mohanlal
Image Source : INSTAGRAM/@MOHANLALमोहनलाल बने किसान।

सब्जियों से भरे बगीचे

कोविड के दौरान मोहनलाल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने खेत में घूमते हुए नजर आ रहे हैं और अपने माली के साथ बगीचे की छोटी-मोटी गतिविधियों में शामिल होते दिखे। इस दौरान वह खेती के बारे में भी बात करते नजर आए। कई लोगों को लगता है कि मोहनलाल ने ये प्रयास कोविड महामारी के बाद अचानक शुरू किया था, लेकिन ऐसा नहीं है। सुपरस्टार 2010 से ही जैविक खेती में लगे हुए हैं।

दिखाई सब्जी से भरे खेत की झलक

वीडियो में मोहनलाल को अपने बगीचे में पानी देते हुए देखा जा सकता है। बगीचे में टमाटर, हरी मिर्च, करेला, भिंडी, कद्दू, करेला और टैपिओका जैसी सब्जियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं। सुपरस्टार ने ये भी बताया कि जमीन न होने पर ग्रो बैग में भी सब्जियां उगाई जा सकती हैं। जैसे ही मोहनलाल ने ये वीडियो शेयर किया था, पूर्व कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने भी उनकी तारीफ की थी और उनका उदाहरण देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दिया था।

ये भी पढ़ेंः 'कभी खुशी कभी गम' का गोल मटोल लड्डू अब हो गया है बड़ा, 25 साल में इतना बदल गया अंदाज, देखकर उड़े फैंस के तोते

IPL 2026 की चैंपियन बनी RCB, दिल खोलकर नाचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं जश्न की अनसीन फोटोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन