Highlights
- मौनी और सूरज ने गोवा में शादी की है।
- मौनी रॉय ने पहले मलयाली शादी की।
- मौनी रॉय ने बंगाली शादी में सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था।
Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर ली है। सुबह दोनों ने मलयाली रीति रिवाजों से शादी की और अब दोनों ने बंगाली रीति रिवाजों से भी शादी कर ली है। लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Related Stories
अयोध्या में हो रही है लता मंगेशकर के लिए पूजा अर्चना, जल्द ठीक होने के लिए किया गया यज्ञ
मौनी रॉय ने बंगाली शादी के दौरान सब्यासाची का डिजाइन किया ड्रेस पहना है।
Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने मलयाली परंपरा से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
इससे पहले मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने गोवा में मलयाली परंपरा के जरिए शादी की थी।
पारंपरिक पोशाक में सजी दुल्हन मौनी रॉय इन फोटोज में वह गोल्ड ज्वैलरी के साथ सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री लुभावनी लग रही हैं। मौनी और सूरज ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक करीबी समारोह में शादी के बंधन में बंधे।
मौनी और सूरज ने पहले कभी आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की थी।